IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने अनजान गेंदबाज को प्रैक्टिस के लिए बुलाया, सामने आया बड़ा राज़

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचाने की तैयारी पूरी कर ली है. बुधवार को ये खिलाड़ी नेट सेशन में जमकर पसीना बहाता नजर आया. उन्होंने अपने ही अंदाज में कई ताबड़तोड़ शॉट्स खेले.

हालांकि इस दौरान अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा कदम उठाया जो चर्चा का विषय बना हुआ है. अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के नेट सेशन में एक अनजान गेंदबाज को गेंदबाजी का न्योता दिया. कोच गौतम गंभीर वहीं खड़े थे. कौन था ये गेंदबाज और अभिषेक शर्मा ने ऐसा क्यों किया आइए आपको बताते हैं.

अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी करने वाला अनजान खिलाड़ी कौन?

अभिषेक शर्माको अनजान खिलाड़ी ने गेंदबाजी की और उसका नाम है गौरव विज. ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड में ही रहता है और क्राइस्टचर्च में भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में वो मौजूद था. गौरव विज तेज गेंदबाज हैं और वो ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को गेंदबाजी कर रहे थे. उनकी गेंदबाजी अच्छी थी, लाइन-लेंग्थ कमाल थी जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने उन्हें बुलाया. गौरव विज ने RevSportz से खास बातचीत में बताया कि उन्हें बॉलिंग कोच ने कहा कि सही ठिकाने पर लगातार गेंदबाजी करो. मुझे स्टंप्स के बीचों-बीच गेंदबाजी करने के लिए कहा गया.

क्या ऑफ स्पिनर्स हैं अभिषेक की कमजोरी?

जब गौरव विज से पूछा गया कि क्या उन्हें भी लगता है कि अभिषेक शर्मा की कमजोरी ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं. क्योंकि जब भी वो क्रीज पर आते हैं तो उनके सामने ऑफ स्पिनर अटैक पर लगा दिया जाता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें रॉस्टन चेज़ ने परेशान किया था. इसपर गौरव विज ने कहा कि अभिषेक को देखकर लगा नहीं कि उन्हें कोई परेशानी है. अपने दिन पर वो बड़े रन बनाएंगे.

अभिषेक विदेशी पिचों पर रहे हैं फेल

बता दें न्यूजीलैंड से पहले अभिषेक शर्मा आयरलैंड और इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेले थे. आयरलैंड के खिलाफ वो दोनों मैचों में फेल रहे. उनके बल्ले से 2 मैचों में 49 ही रन निकले. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी अभिषेक का बल्ला नहीं चला था. इस खिलाड़ी ने 5 मैचों में 26.2 की औसत से 131 रन बनाए.उन्होंने महज 1 ही अर्धशतक लगाया. अभिषेक के सामने अब न्यूजीलैंड का चैलेंज है, देखना ये है कि वो कैसा प्रदर्शन करते हैं.

अभिषेक शर्मा से जुड़े बड़े सवालों के जवाब (FAQs)

  • अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में कितने रन बनाए हैं?

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अबतक 2071 रन बना लिए हैं.

  • अभिषेक शर्मा ने टी20 में कितने अर्धशतक और शतक लगाए हैं?

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 3 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं.

  • अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कितने टी20 में कितने रन बनाए हैं?

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 टी20 मैचों में 46.8 की औसत से 234 रन बनाए हैं.

  • अभिषेक शर्मा ने विदेश में कितने टी20 रन बनाए हैं?

अभिषेक शर्मा ने विदेश में 26 टी20 मैचों में 25.2 की औसत से 605 रन बनाए हैं.

  • अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में कितने छक्के लगाए हैं?

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 143 छक्के लगा दिए हैं.

Leave a Comment