IND vs AFG: 7 मैचों में 1 विकेट, चोट भी लगी है फिर भी टीम इंडिया में सेलेक्शन, वाह अगरकर वाह!

फगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. गजब की बात ये है कि 4 ऐसे खिलाड़ियों को टीम में मौका मिला है जो कि पूरी तरह फिट ही नहीं हैं. जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें फिर भी टीम में जगह मिली है.

सवाल ये है कि आखिर उन खिलाड़ियों को यहां मौका क्यों नहीं मिला जो कि पूरी तरह फिट हैं. जो खिलाड़ी पूरी तरह फिट ही नहीं हैं वो कैसे स्क्वाड में चुन लिए गए? सबसे बड़ा सवाल तो क्रुणाल पंड्या को लेकर है जिन्हें इस टीम में जगह ही नहीं मिली. वहीं वॉशिंगटन सुंदर आधी फिटनेस के साथ ही टीम में चुन लिए गए.

वॉशिंगटन का सेलेक्शन क्रुणाल पंड्या के साथ नाइंसाफी?

क्रुणाल पंड्या पिछले दो सालों से टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस खिलाड़ी ने आईपीएल में पिछले दो सीजन में आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की है. आईपीएल 2026 की बात करें तो क्रुणाल ने 37.66 की औसत से 226 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 14 विकेट भी हासिल किए लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में सेलेक्ट नहीं किया गया. टीम इंडिया ने   को ही बैक किया जिनकी बॉलिंग बेहद खराब चल रही है साथ ही वो पूरी तरह फिट भी नहीं हैं.

पिछले 7 मैच में 1 विकेट

वॉशिंगटन सुंदर ने पिछले 7 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 1 विकेट हासिल किया है. सुंदर को आखिरी विकेट 17 जून, 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मिला था. आयरलैंड सीरीज और इंग्लैंड सीरीज में वो एक भी विकेट नहीं ले सके. बल्लेबाजी की बात करें तो पिछली पांच पारियों में सुंदर 3 बार सिंगल डिजिट स्टोरी पर आउट हुए हैं. उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है. इसके बावजूद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सुंदर को टीम में चुना है ये बड़ी चौंकाने वाली बात है.

T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

Leave a Comment