अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में 4 अनफिट खिलाड़ियों वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का नाम है। ये खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास करने पर उपलब्ध होंगे।
हैरान करने वाली बात यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की प्रेस रिलीज में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का जिक्र तक नहीं किया गया, जो इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के बाद से मैदान पर नहीं दिखे हैं।
पंड्या ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में आखिरी मैच 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह चोट के कारण मैदान से दूर हैं। वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है। पंड्या की चोट अबूझ पहले बन गई है, क्योंकि टीम चुने जाने से पहले उनके चोटिल होने की जानकारी सामने आ गई थी, लेकिन बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है।
हार्दिक पंड्या पर अपडेट नहीं दे रहा बीसीसीआई
हार्दिक पंड्या का भारतीय टीम में पिछली बार चयन अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में हुआ था। हालांकि, वह तब भी अनफिट थे और सीरीज से बाहर हो गए। बीसीसीआई की ओर से कोई अपडेट सामने नहीं आया, जबकि तीसरे वनडे के लिए हर्षित राणा को टीम से जुड़ने की जानकारी दी गई थी। तब भी मीडिया रिपोर्ट्स में हार्दिक पंड्या के चोटिल होने की खबर आ गई थी।
एशियन गेम्स में भी नहीं खेलते दिखेंगे हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए आखिरी मैच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था। इसके बाद भारतीय टीम 3 टी20 और 2 वनडे सीरीज खेल गई है। वह चौथा टी20 सीरीज खेलने वाली है और हार्दिक पंड्या टीम से बाहर हैं। उनकी चोट और फिटनेस पर कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर पब्लिक डोमेन में नहीं है। एशियन गेम्स में भी वह खेलते नहीं दिखेंगे। उन्हें स्क्वाड में नहीं चुना गया है।
अफगानिस्तान से T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
अफगानिस्तान के खिलाफ नई दिल्ली में 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 1 सितंबर को हो गया। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम में संजू सैमसन की वापसी हुई। प्रभसिमरन सिंह और रिंकू सिंह को बाहर कर दिया गया।