India A vs Pakistan A, Asia Cup Rising Stars Live Score and Update: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल के बाद अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट एक्शन शुरू हो रहा है. इस बार एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए आमने-सामने हैं.
पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ग्रुप बी में एक साथ मौजूद इन दोनों टीमों ने अपनी शुरुआत जीत से की थी. इंडिया ए ने पहले मैच में नेपाल को 306 रन से हराया था, जबकि पाकिस्तान ए ने UAE को 61 रन से शिकस्त दी थी.