IND A vs AUS A: देवदत्त पडिक्कल ने लगाया अर्धशतक, अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए साई सुदर्शन

इंडिया ए टीम के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया। देवदत्त पडिक्कल पहली पारी में रन बनाने में सफल नहीं हो पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में मुश्किल परिस्थिति में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और भारत के लिए अहम पारी खेली जिससे टीम इंडिया की बढ़त 300 के पार हो गई।

इस मैच की पहली पारी में भारतीय ओपनर साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील करने में सफल नहीं पाए। साई सुदर्शन ने पहली पारी में 3 चौकों की मदद से 57 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 3 चौकों की मदद से ही 39 रन बनाए और उसके बाद पवेलियन लौट गए। वहीं टीम के दूसरे ओपनर बल्लेबाज अमन मोखाड़े का बल्ला दूसरी पारी में भी नहीं चला और वो 9 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे।

देवदत्त पडिक्कल ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारतीय कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 14 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 3 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अच्छी वापसी की और उन्होंने 88 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 59 रन की शानदार पारी खेली। वो लियाम स्कॉट की गेंद पर LBW आउट हो गए। देवदत्त पडिक्कल ने दूसरी पारी में दूसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ मिलकर 122 गेंदों पर 68 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की।

खबर लिखे जाने तक भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 163 रन बना लिए थे और भारतीय टीम की कुल बढ़त 326 रन की हो गई थी। इससे पहले इस मैच में भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे और इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 171 रन के स्कोर पर ही सिमट गई थी। पहली पारी में भारत को 163 रन की बड़ी बढ़त मिली थी। भारत की तरफ से पहली पारी में कुमार कुशाग्र ने 113 रन की शतकीय पारी खेली थी तो वहीं भारत की तरफ से पहली पारी में शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे।

आर्यवीर सहवाग ने 105 गेंदों पर बनाए 109 रन, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ 3 मैचों में लगाए 19 चौके

आर्यवीर सहवाग का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में साधारण ही रहा और वो इन मैचों में एक भी छक्का नहीं लगा पाए।

Leave a Comment