ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बनने के नजदीक कोहली, गिल से इतने अंक का फासला; टॉप 5 में कुलदीप

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं और शुभमन गिल की बादशाहत खतरे में डाल दी है।

कोहली के खाते में फिलहाल 796 रेटिंग अंक हैं। गिल 816 अंकों के साथ नंबर-1 हैं। कोहली और गिल में महज 20 अंक का फासला है। दोनों ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाया था। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 सिक्स हैं। यह उनका वनडे में 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट का 86वां शतक था। कोहली 15 हजार वनडे रन कंप्लीट करने वाले दूसरे प्लेयर बन चुके हैं। कप्तान गिल ने 108 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन बटोरे थे। यह उनका 10वां वनडे शतक था।

रोहित शर्मा इस पायदान पर

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (794) तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर भारत के ओपनर रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। उनके 719 अंक हैं। रोहित ने तिरुवनंतपुरम वनडे में 35 गेंदों में 32 रन जुटाए थे। इंग्लैंड के लीड्स में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के कुसल मेंडिस तीन पायदान चढ़कर करियर के बेस्ट सातवें (674) नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक (650) द ओवल में हाफ सेंचुरी की वजह से एक पायदान ऊपर 11वें नंबर पर आ गए। ब्रूक आयरलैंड के हैरी टेक्टर (653) से सिर्फ तीन रेटिंग पॉइंट पीछे हैं, जो दसवें नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (556) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में सेंचुरी लगाने के बाद 10 स्थान ऊपर 32वें पर पहुंच गए। मैथ्यू ब्रीट्जके (607) ने 19 पायदान की छलांग लगाई है और अब 21वें नंबर पर हैं। डेविड मिलर दूसरे वनडे में 93 गेंदों पर 142 रन बनाने के चलते 41वें नंबर पर वापस आ गए।

कुलदीप ने टॉप 5 में मारी एंट्री

साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (4/20 और 2/54) शानदार प्रदर्शन की बदौलत वनडे बॉलिंग रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर तीसरे (667) स्थान पर पहुंच गए। महाराज पाकिस्तान के अबरार अहमद से सिर्फ आठ रेटिंग पॉइंट पीछे हैं, जो दूसरे नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (714) नंबर-1 वनडे गेंदबाज हैं। भारत के स्पिनर कुलदीप यादव (623 अंक) चार स्थान की छलांग लगाकर पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरे वनडे में 40 रन देकर चार विकेट लिए थे। कुलदीप प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। ऑस्ट्रेलिया के पेसर जोश हेजलवुड (591) पांच स्थान चढ़कर 10वें पर पहुंच गए। उन्होंने साउथ अफ्रीका सीरीज में दो वनडे मैचों में चार विकेट चटकाए। साउथ अफ्रीका के मार्को यान्सन ऑलराउंडर्स (189) की लिस्ट में तीन स्थान ऊपर 15वें स्थान पर चले गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 94 रन बनाए और तीन विकेट लिए। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 वनडे ऑलराउंडर हैं। उनके 321 अंक हैं।

Leave a Comment