GT vs SRH: सुदर्शन-सुंदर के बाद आया रबाडा-होल्डर का तूफान, ताश के पत्तों की तरह ढही सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग, 82 रन से जीती गुजरात टाइटंस

GT vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 82 रन से हराकर प्लेऑफ की और मजबूत कदम बढ़ा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद (GT vs SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात ने साईं सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 168 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

GT vs SRH: ध्वस्त हुआ हैदराबाद का मजबूत टॉप ऑर्डर

गुजरात टाइटंस के द्वारा 20 ओवर में दिए 169 रन का लक्ष्य काफी आसान माना जा रहा था, लेकिन लग रहा था कि एसआरएच के बल्लेबाज इसको बेहद आसानी से हासिल कर लेंगे। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को अपना शिकार बना लिया था। वह खाता तक नहीं खोल सके।

इसके बाद दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने खतरनाक अभिषेक शर्मा को 6 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता किया तो तीसरे ओवर में इन फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन की पारी भी 11 के स्कोर पर समाप्त हो गई।

हैदराबाद (GT vs SRH) यहां मुश्किलों में दिख रही थी और यही कारण था कि नंबर चार पर युवा बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन को भेजा गया, लेकिन वह भी 9 रन बनाकर चलते बने। एक समय हैदराबाद की आधी टीम 56 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी।

हेनरिक-रेड्डी ने भी किया निराश

सलिल के आउट होने के बाद उम्मीद थी कि हेनरिक क्लासेन अंत तक खेलेंगे, लेकिन वह 16 बॉल पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 रन बनाए तो शिवांग कुमार 6 गेंदों पर 4 रन बना सके। बता दें कि, इस मैच में ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा को शुरुआत मिल चुकी थी, लेकिन गैर-जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर वह चलते बने।

कप्तान पैट कमिंस ने 13 रन बनाए। वहीं, गुजरात टाइटंस (GT vs SRH) की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट चटकाए तो मोहम्मद सिराज और राशिद खान को एक सफलता हाथ लगी।

शुभमन-बटलर को सस्ते में किया आउट

सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) के कप्तान पैट कमिंस का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही रहा। पारी का तीसरा ओवर डालने आए प्रफुल्ल हिंगे ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को 5 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन भेज दिया तो पावर प्ले के अंतिम ओवर में हिंगे ने जोस बटलर के रूप में बड़ी मछली जाल में फंसाई।

हालांकि, अंपायर ने शुरुआत में अपनी उंगली खड़ी नहीं की थी, लेकिन रिव्यू में साफ दिखा कि बटलर के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई थी।

 

सुदर्शन-वाशिंगटन की सुंदर पारियां

यहां से गुजरात बैकफुट पर नजर आ रही थी, लेकिन साईं सुदर्शन ने एक छोर संभालें रखा। सुदर्शन ने पहले निशांत सिंधू (22) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की तो उनके आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। हालांकि, सुदर्शन 44 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 33 गेंदों पर 50 रन की बेहतरीन पारी खेली तो जेसन होल्डर ने 10 गेंदों पर 11 रन बनाए। वहीं, तेवतिया ने 1 गेंद पर चार रन बटोरे, जिसकी बदौलत जीटी 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाने में सफल रही। हैदराबाद (GT vs SRH) की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने दो-दो विकेट हासिल किए तो कप्तान कमिंस को एक सफलता मिली।

Leave a Comment