Sanju Samson’s blistering half century: पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की अनुपस्थिति में कुछ शुरुआती मैचों की नाकामी के बाद टी20 वर्ल्ड कप के सुपरस्टार और राजस्थान के पूर्व कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) मानो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए जीत की गारंटी बन गए हैं.
मंगलवार को दिल्ली के घरेलू अरुण जेटली स्टेडियम में संजू ने दिल्ली (DC vs DC) के खिलाफ तूफानी पारी से जीत को एक तरफा और सहज बना दिया. संजू ने 52 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों से नाबाद रहते हुए चेन्नई को 17.3 ओवरों में ही मैच खत्म कर दिया. युवा कार्तिक शर्मा (नाबाद 41 रन, 4 चौके, 2 छक्कों) ने सैमसन का बढ़िया साथ निभाया, तो मिली जीत के साथ ही उसके प्ले-ऑफ टिकट की उम्मीदें और बढ़ गईं. वहीं, सैमसन का इस सीजन में चेन्नई की जीत का प्रदर्शन भी पंडितों की जुबां पर चढ़ गया. और जिसकी भी इस तूफानी औसत पर नजर जा रही है, वह यही कह रहा है कि सैमसन तो पहले ही सीजन में चेन्नई के लिए जीत की गारंटी बन गए.