Delhi Capitals vs Chennai Super Kings LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा है, जो मुकेश चौधरी का शिकार बने.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. दिल्ली की इलेवन में लुंगी की वापसी हुई है. जबकि चेन्नई में अकीला हुसैन और गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई है. इयोन मोर्गन और सुनील गावस्कर ने अक्षर के टॉस जीतकर बैटिंग चुनने के फैसले पर हैरानी जताई है. नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करने के लिए दोनों टीमों को अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे. इस मुकाबले के लिए जहां दिल्ली कैपिटल्स ने कंफर्म किया कि लुंगी एनगिडी पूरी तरह से फिट हैं, तो दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी आज के मैच में भी नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह टीम के साथ दिल्ली नहीं आए हैं. चेन्नई का दिल्ली के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 20-12 का है. जबकि 2022 के बाद ये यह रिकॉर्ड 6-2 का है. (Live Scorecard)
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन