Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हो रहा है.चेन्नई सुपरकिंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है.
सीएसके के तीन विकेट गिर गए हैं. संजू सैमसन 48 रन बनाकर आउट हुए हैं. अब क्रीज पर सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस मौजूद हैं इससे पहले केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. केकेआर की इलेवन में एक बदलाव है.वरुण चक्रवर्ती को नवदीप सैनी की जगह केकेआर की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. तो वहीं, दूसरी ओर सीएसके की इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. आजके मैच में भी धोनी नहीं खेल रहे हैं. सीएसके बल्लेबाजी कर रही है. अबतक सीएसके के एक विकेट गिर गए हैं. क्रीज पर स ंजू और आयुष म्हात्रे मौजूद हैं.
(LIVE SCORECARD)
केकेआर के लिए अहम मैच
आजका मैच केकेआर के लिए अहम है. केकेआर अबतक एक भी मैच नहीं जीत सकी है. वहीं दूसरी ओर सीएसके ने एक मैच जीता है .अब जब प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है तो यहां अब दोनों टीमों को बेहतरीन खेल दिखाकर हर मैच को जीतने की कोशिश करनी होगी. यही कारण है कि आजका यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. आईपीएल के इतिहास में केकेआर और सीएसके के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 20 मैच सीएसके ने जीते हैं, जबकि केकेआर ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है.
(LIVE SCORECARD)
सीएसके प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद
कोलकाता प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी