Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders LIVE Score, IPL 2026: सीएसके की ओर से दिए गए 193 रन के टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर को 6 विकेट गिर गए हैं. केकेआर की हालत खराब है. अब क्रीज पर रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह मौजूद हैं.इससे पहले सीएसके ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए . चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए, संजू ने 48 रन की पारी खेली, केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिए, केकेआर के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की.
आज केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. केकेआर की इलेवन में एक बदलाव है.वरुण चक्रवर्ती को नवदीप सैनी की जगह केकेआर की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. तो वहीं, दूसरी ओर सीएसके की इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. आजके मैच में भी धोनी नहीं खेल रहे हैं. सीएसके बल्लेबाजी कर रही है. अबतक सीएसके के एक विकेट गिर गए हैं. क्रीज पर स ंजू और आयुष म्हात्रे मौजूद हैं.
(LIVE SCORECARD)
केकेआर के लिए अहम मैच
आजका मैच केकेआर के लिए अहम है. केकेआर अबतक एक भी मैच नहीं जीत सकी है. वहीं दूसरी ओर सीएसके ने एक मैच जीता है .अब जब प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है तो यहां अब दोनों टीमों को बेहतरीन खेल दिखाकर हर मैच को जीतने की कोशिश करनी होगी. यही कारण है कि आजका यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. आईपीएल के इतिहास में केकेआर और सीएसके के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 20 मैच सीएसके ने जीते हैं, जबकि केकेआर ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है.