स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में अपनी पहली जीत की तलाश कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। चेपॉक में चेन्नई का सामना करना आसान नहीं है।
ऐसे में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता के लिए ये मैच भी काफी मुश्किल रहने वाला है। इसका एक और कारण है और वो ये कि चेन्नई की टीम ने पिछले मैच में जीत हासिल की थी जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। संजू सैमसन लय में आ चुके हैं और वह कोलकाता के लिए कहर साबित हो सकते हैं।
सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या एमएस धोनी की आज वापसी होगी की नहीं। धोनी पिंडली में चोट के कारण बाहर हैं, लेकिन उन्होंने चेन्नई में अभ्यास तो किया था। हालांकि, वह मैच फिट नहीं है जिसके चलते आज के मैच में खेलना तय नहीं है।