BCCI का फरमान! गिल-बुमराह समेत इन प्लेयर्स को खेलना होगा रणजी ट्रॉफी, क्या है वजह?

Bumrah-Gill To Play Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां पर मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे पर भारतीय टीम को 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

ये सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से काफी अहम है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस सीरीज के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला लिया है कि न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए संभावित 11 खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलेंगे. दरअसल, 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण शुरू हो रहा है. ऐसे में बोर्ड ने फरमान जारी किया है कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों को भी घरेलू रेड बॉल क्रिकेट खेलना होगा.

गिल-बुमराह समेत ये खिलाड़ी खेलेंगे रणजी

11 अक्टूबर से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी अपने-अपने राज्यों के साथ खेलते नजर आएंगे. इसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्ऱॉफी में पंजाब की ओर से खेलते दिखाई दे सकते हैं. वहीं, केएल राहुल कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे. वहीं, जसप्रीत बुमराह भी न्यूजीलैंड दौरे से पहले एक रणजी ट्रॉफी मैच खेल सकते हैं या फिर इंडिया-ए के लिए एक रेड-बॉल मैच खेलेंगे.

BCCI ने जारी किया फरमान

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के अधिकारी ने बताया कि कोई सीनियर प्लेयर कितने रेड बॉल मैच खेलेगा, यह ये मेडिकल टीम की दी क्लीयरेंस और खिलाड़ी के वर्कलोड पर निर्भर करेगा. अधिकारी ने कहा कि कुछ खिलाड़ी 2 फॉर्मेट में खेल रहे हैं. ऐसे में उनके रेड बॉल मैच खेलने पर फैसला किया गया है, जिससे किसी तरह का कोई समझौता नहीं होगा. अगर मेडिकल या वर्कलोड से जुड़ी चिंता जैसी कोई बात नहीं होगी, तो हर सीनियर प्लेयर को कम से कम एक रेड बॉल मैच खेलना होगा.

सीनियर प्लेयर्स के लिए घरेलू क्रिकेट क्यों जरूरी?

BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों को देखते हुए यह फैसला लिया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से 2 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में उस सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट खेलना जरूरी है, जिससे वो टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर सकें.

Leave a Comment