भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इस मुकाबले के लिए जहां अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया तो वहीं पहला मैच गंवा चुकी वेस्टइंडीज के टीम ने 4 बदलाव कर डाले।
भारत ने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया और उनकी जगह तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया।
आकिब नबी ने किया डेब्यू
आकिब नबी ने इस मैच के जरिए वनडे प्रारूप में भारत के लिए डेब्यू कर लिया। आपको बता दें कि इस वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 8 विकेट से जीत मिली थी और पहले मैच में भारत के लिए विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली थी जबकि कुलदीप यादव ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। अब भारत की नजर दूसरे मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बनाने पर होगी।
दूसरे मैच में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे और गुवाहाटी की पिच पर घास थोड़ी ज्यादा है और कभी-कभी ये थोड़ी असमान भी लग रही है। मुझे लगता है कि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलेगी। पहले मुकाबले के बारे में गिल ने कहा कि पहले 20-25 ओवर्स तक हम दवाब में थे, लेकिन उसके बाद जिस तरह से हमने वापसी की वो काफी अच्छा था। हालांकि गुवाहाटी में काफी उमस और गर्मी है और ये हमारे तेज गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
गिल ने टीम की फील्डिंग के बारे में भी बात की और कहा कि मुझे लगता है कि बीच के ओवर्स में फील्डिंग की तीव्रता ही खेल की दिखा को तय करती है और मुझे लगता है कि ये एक ऐसा एरिया है जहां हम पिछले मैच में और थोड़ा बेहतर कर सकते थे। मुझे उम्मीद है कि दूसरे मैच में हम और बेहतर करेंगे। भारतीय बल्लेबाजों के बारे में गिल ने कहा कि सभी अच्छी लय में दिख रहे हैं। रोहित भाई भी अच्छी लय में दिख रहे हैं और हमने इस मैच के लिए एक बदलाव किया। नितीश रेड्डी की टीम टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया।
दूसरे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
दूसरे मैच के लिए वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडेन सील्स, विटेल लॉज।
इशान-अभिषेक टॉप-3 में, संजू हैं हैरी ब्रुक को पीछे छोड़ने के करीब; 2026 में T20I में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-10 बैटर
एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इशान किशन के पास हेटमायर जबकि संजू सैसमन के पास हैरी ब्रुक को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा-गुरनूर बरार को प्लेइंग 11 से करें बाहर, दिनेश कार्तिक ने दूसरे वनडे के लिए दी बदलाव की सलाह
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से ठीक पहले दिनेश कार्तिक ने साफ तौर पर कहा कि भारत को प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को प्लेइंग इलेवन से बाहर करके इन दो खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहिए।