Bangladesh vs Pakistan: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 78 रन से हरा दिया. इसी के साथ मेजबान बांग्लादेश ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया. उसने 2-0 से टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया. दूसरे टेस्ट में जीत के लिए बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने 437 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे हासिल करने में पाकिस्तान की टीम नाकाम रही. दूसरे टेस्ट में बड़े रन चेज के आगे पाकिस्तान की टीम जीत से चूकी और उसके विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान शतक से. रिजवान 94 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के साथ ही पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.