Auqib Nabi: नकल ने बदल दी आकिब नबी की जिंदगी, टीम इंडिया के लिए किया वनडे क्रिकेट में डेब्यू

कहावत है कि नकल के लिए अक्ल चाहिए होती है और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने बिल्कुल ऐसा ही किया. कई साल पहले आकिब नबी ने साउथ अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन की नकल करनी शुरू की थी और उसके बाद वो इतने धारदार गेंदबाज बन गए कि आज टीम इंडिया ने उन्हें डेब्यू करा दिया है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में आकिब नबी को केएल राहुल ने डेब्यू कैप सौंपी. इसके साथ ही आकिब नबी का टीम इंडिया को रिप्रेजेंट करने का सपना पूरा हो गया. आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे. इससे पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक ये कमाल कर चुके हैं.

आकिब नबी को क्यों मिला टीम इंडिया में मौका?

 को टीम इंडिया में मौका मिलने की वजह उनकी गेंद को दोनों ओर मूव कराने की क्षमता है. ये खिलाड़ी स्विंग के अलावा गेंद को सीम भी करने में माहिर है. इनके पास मोहम्मद शमी जैसी कला है. आकिब नबी वैसे तो रेड बॉल क्रिकेट में काफी कमाल गेंदबाजी करते हैं लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है. बड़ी बात ये है कि आकिब नबी बैटिंग भी कर सकते हैं. लोअर ऑर्डर में उनकी हिटिंग घरेलू क्रिकेट में काफी फेमस है. आकिब नबी को अगर साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुना जाता है तो वहां कि पिच भी उन्हें रास आ सकती है.

आकिब नबी की दिलचस्प बातें

  • आकिब नबी की सबसे दिलचस्प बात ये है कि उनके पिता चाहते थे कि वो डॉक्टर बनें. नबी के पिता सरकारी स्कूल में इंग्लिश टीचर हैं. लेकिन आकिब क्रिकेट खेलते थे, जिसके लिए उन्हें पिता से डांट भी पड़ती थी. लेकिन बाद में पिता उन्हें सपोर्ट करने लगे.
  • आकिब नबी के आइडल साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन हैं. बचपन में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते हुए वो स्टेन के रन अप, एक्शन और सेलिब्रेशन की नकल करते थे.
  • आकिब नबी के पास अंडर 19 ट्रायल में स्पाइक्स भी नहीं थे. उन्होंने अपने सीनियर खिलाड़ी से उधार लेकर अंडर 19 ट्रायल दिया. उन्होंने सेलेक्ट होने के बाद उधार के जूतों से ही पूरा टूर्नामेंट खेला और रणजी ट्रॉफी में पहली सैलरी मिलने के बाद उन्होंने खुद के स्पाइक्स खरीदे.
  • आकिब नबी 2-3 सालों तक कई बार रिजेक्ट हुए और आखिर में अंडर-19 लेवल पर उनका सेलेक्शन हुआ.

Leave a Comment