Asian Games 2026 Live: गुलवीर सिंह और अनुष्का यादव से मेडल की उम्मीदें, भारत के खाते में 45 पदक

इस दिन भारत के खाते में कुल 8 मेडल आए। मेडल टैली में भारत 45 पदक के साथ 12वें नंबर पर है। एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन (29 सितंबर) भारत के पास कई मेडल जीतने के बड़े मौके हैं।

आज एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड) के मुकाबले खत्म हो रहे हैं। इसमें गुलवीर सिंह 5000 मीटर रेस में अपना तीसरा मेडल जीतने उतरेंगे, और उनके साथ अविनाश साबले भी दौड़ेंगे। पोल वॉल्ट के फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले देव मीना और कुलदीप कुमार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

हाई जंप में पूजा सिंह और सुप्रिया बसवराजू, जबकि 800 मीटर रेस में मोहम्मद अफसल और पूजा ओला मेडल के लिए जोर लगाएंगे। दिन का अंत मिक्स्ड 4×100 मीटर, वूमेंस 4×400 मीटर और मेंस 4×400 मीटर की रिले रेसों के साथ होगा। इसके अलावा शूटिंग में ट्रैप इवेंट का आखिरी दिन है, जहां निशानेबाजों से पदक की उम्मीद है। मुक्केबाजी में परवीन हुड्डा, अंकुश पंघाल और नरेंद्र बेरवाल अपने-अपने सेमीफाइनल मैच खेलेंगे। साथ ही भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी (आर्चरी), टेनिस, वॉलीबॉल और स्क्वैश के मुकाबलों में भी मैदान में उतरेंगे।

एशियन गेम्स 2026 में 29 सितंबर को भारत का शेड्यूल

आर्चरी

  • मेन्स रिकर्व व्यक्तिगत, एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान, सुबह 5:30 बजे।
  • वूमेन्स रिकर्व व्यक्तिगत: कीर्ति और कुमकुम मोहोद, सुबह 9:45 बजे।

बॉक्सिंग

  • वूमेन्स 65 किग्रा सेमीफाइनल: परवीन बनाम ली शू (चीन), सुबह 10:15 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स 80 किग्रा सेमीफाइनल: अंकुश पांघाल बनाम फजलिद्दीन एरकिनबोएव (उज्बेकिस्तान), सुबह 11 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स 90 किग्रा सेमीफाइनल: नरेंद्र बनाम आइबेक ओरलबे (कजाकिस्तान), सुबह 11:30 बजे। (मेडल इवेंट)

कैनो स्लैलम

  • मेन्स कयाक सिंगल हीट्स: हितेश केवट और प्रद्युम्न सिंह राठौड़, सुबह 7 बजे से।
  • वूमेन्स कैनो सिंगल हीट्स: पल्लवी जगताप और रीना सेन, सुबह 7 बजे से।
  • वूमेन्स कयाक सिंगल हीट्स: शिखा चौहान, सुबह 7 बजे से।

कुराश

  • मेन्स 66 किग्रा, राउंड ऑफ 16: विपिन कुमार, सुबह 6:24 बजे (अगर जीतते रहे तो क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल राउंड में आगे बढ़ेंगे)।

सेलिंग

  • मेन्स डिंगी, क्वालिफिकेशन सीरीज रेस 3: विष्णु सरवनन, सुबह 10 बजे।

शूटिंग

  • मेन्स ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल: शपथ भारद्वाज, कायन चेनाई और अहवर रिजवी, सुबह 6:30 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल, तीसरा दिन: नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत, सुबह 6:30 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत, सुबह 10:30 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): शपथ भारद्वाज, कायन चेनाई और अहवर रिजवी, दोपहर 12 बजे। (मेडल इवेंट)

स्क्वैश

  • वूमेन्स टीम, ग्रुप गेम: भारत बनाम ईरान, सुबह 6:30 बजे।

सर्फिंग

  • मेन्स शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल: किशोर कुमार अंबारासु बनाम टोबी एस्पेजोन (फिलीपींस), सुबह 4:54 बजे।

टेनिस

  • मेन्स सिंगल्स, दूसरा राउंड: दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम गुनावन ट्रिस्मुवंतारा (इंडोनेशिया), सुबह 6:30 बजे।
  • मेन्स सिंगल्स, दूसरा राउंड: सुमित नागल बनाम होंग सियोंग-चान (साउथ कोरिया), सुबह 09:00 बजे से।
  • मेन्स डबल्स, दूसरा राउंड: युकी भांबरी/दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम डेनिस येवसेयेव/बेइबित झुकायेव (कजाकिस्तान), सुबह 09:00 बजे से
  • मेन्स डबल्स, दूसरा राउंड: अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन श्रीराम बालाजी बनाम अभिषेक बास्तोला/प्रदीप खड़का (नेपाल), सुबह 09:00 बजे से
  • मिक्स्ड डबल्स, पहला राउंड: अंकिता रैना/एन श्रीराम बालाजी बनाम यूडिस चोंग/कायरन थॉम्पसन (हांगकांग), दोपहर 12:00 बजे से

ट्रैक साइक्लिंग

  • वूमेन्स टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट और मेडल रेस: सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और त्रियाशा पॉल, सुबह 6:30 बजे से।
  • मेन्स टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट और मेडल रेस: रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेमश सिंह, सुबह 6:48 बजे से।
  • वूमेन्स टीम परस्यूट: हर्षिता जाखड़, पूजा डानोले, मीनाक्षी और स्वोस्ती सिंह, सुबह 7:12 बजे से।

वॉलीबॉल

  • मेन्स पूल C: भारत बनाम कतर, दोपहर 12:30 बजे।

एथलेटिक्स

  • मेन्ल पोल वॉल्ट फाइनल: देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार, दोपहर 2:50 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स हाई जंप फाइनल: पूजा और सुप्रिया बसवराजू, दोपहर 3:35 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स हैमर थ्रो फाइनल: अनुष्का यादव और तान्या चौधरी, शाम 4:05 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स 800 मीटर दौड़ का फाइनल: गौतमी जयरामन और पूजा, शाम 4:20 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स 800 मीटर दौड़ का फाइनल: मोहम्मद अफसल, शाम 4:35 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स 5000 मीटर दौड़ का फाइनल: गुलवीर सिंह और अविनाश साबले, शाम 4:45 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:18 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स 4×400 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:35 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स 4×400 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:47 बजे। (मेडल इवेंट)

Leave a Comment