Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना बनीं दुनिया की नंबर 1 वनडे बल्लेबाज, कर दिए हैं ये 8 कमाल

स्मृति मंधाना ने एक बार फिर आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है. भले ही ये बल्लेबाज होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में खाता नहीं खोल सकी लेकिन इसके बावजूद मंधाना ने साउथ अफ्रीका की लॉरा वूल्फार्ट को वनडे रैंकिंग में पछाड़ दिया है. मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं किया था, उन्होंने ब्रिसबेन में 58 और होबार्ट में 31 रनों की पारी खेली थी लेकिन आखिरकार वो बल्लेबाजों की रैंकिंग के अर्श पर पहुंच चुकी हैं.

नंबर 1 मंधाना

बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी रैंकिंग में 790 रेटिंग प्वाइंट हासिल कर लिए हैं. वो अब लॉरा वुल्फार्ट से 8 रेटिंग प्वाइंट आगे हैं, उनके नाम 782 प्वाइंट हैं. तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाली एलिसा हीली 744 रेटिंग प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर रही हैं. वहीं पांचवें स्थान पर एश्ले गार्डनर हैं.

मंधाना के पिछले 5 महीने में 8 कमाल

  • मंधाना ने बतौर उपकप्तान वनडे वर्ल्ड कप जीता
  • वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए.
  • आरसीबी को उन्होंने एक और WPL ट्रॉफी जिताई.
  • WPL में सबसे ज्याद रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती
  • WPL के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता
  • मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीती
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच रहीं.
  • अब मंधाना दुनिया की नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बन गई हैं.