टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस अब अपने अंतिम चरण में है. सुपर-8 राउंड के आखिरी मुकाबलों से बची हुई 2 टीम का फैसला हो जाएगा. इसमें से पहला फैसला ग्रुप-2 से होने जा रहा है, जहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से किसी एक को ये जगह मिलेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने की इसी उम्मीद के साथ ही पाकिस्तान ने अपने आखिरी मैच में एक बड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को ही ड्रॉप कर दिया. श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में पाकिस्तान को हर हाल में बड़ी जीत की जरूरत है और इसको देखते हुए लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे बाबर को टीम से बाहर कर दिया गया.
(खबर अपडेट हो रही है)