टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले राउंड से ही बाहर होने की शर्मिंदगी झेल रही ऑस्ट्रेलिया ने जाते-जाते अपना पूरा गुस्सा ओमान पर निकाल दिया. टूर्नामेंट के अपने आखिरी मैच में मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने बिल्कुल एकतरफा अंदाज में ओमान को सिर्फ 104 रन पर ढेर किया और फिर 58 गेंदों में ही ये लक्ष्य हासिल करते हुए 9 विकेट से मैच जीत लिया. एडम जैम्पा के 4 विकेट के बाद कप्तान मार्श ने एक विस्फोटक अर्धशतक जमाया और टीम को जीत दिलाई.
(खबर अपडेट हो रही है)