IND vs NAM मैच देखने जा रहे हैं तो वहां कोल्ड ड्रिंक पीने से बचिएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो हैरान करने वाला है. उस वीडियो से पता चलता है स्टेडियम के अंदर फूड सेफ्टी का स्तर कितना नीचे हैं और लोगों की सेहत से कैसे खिलवाड़ किया जा रहा है? अरुण जेटली स्टेडियम पर भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाना है. 12 फरवरी को ये मुकाबला खेलने के बाद टीम इंडिया कोलंबो के लिए कूच करेगी, जहां उसे पाकिस्तान का सामना करना है.
अरुण जेटली स्टेडियम के वायरल वीडियो ने हिलाया
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच खेला जाने वाला मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम पर हो रहा दूसरा मैच होगा. इस मुकाबले से पहले यहां नीदरलैंड्स और नामीबिया के बीच टक्कर हुई थी. अरुण जेटली स्टेडियम का जो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है वो उसी के बाद का लगता है.
बचे हुए कोल्ड ड्रिंक को फिर बोतल में भरने का VIDEO
वीडियो स्टेडियम के अंदर खाने-पीने की चीजों की स्वच्छता और उसकी सेफ्टी पर सवाल खड़े करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गिलासों में बची हुई कोल्ड ड्रिंक को फिर से बोतल के अंदर डाला जा रहा है ताकि उसे अगले मैच में इस्तेमाल किया जा सके, भारत और नामीबिया के बीच है.
अरुण जेटली स्टेडियम मे बचे हुए कोल्ड ड्रिंक को बोतल मे वापस भरा जा रहा है।
अगले दिन यही दर्शको को वापस पीला दिया जाएगा।#HugDay #INDvsNAM pic.twitter.com/ykKBNdCwZQ
— Silent Hill (@SilentHill50) February 12, 2026
हालांकि, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन यानी DDCA की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है. लेकिन, वायरल वीडियो ने सवाल तो खड़ा कर दिया है.
भारत और नामीबिया का क्रिकेट इतिहास
भारत और नामीबिया के मुकाबले की बात करें तो ये दोनों टीमें ICC टूर्नामेंट में तीसरी बार भिड़ रही हैं. इससे पहले 2003 के वनडे वर्ल्ड कप और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भी इनका आमना सामना हो चुका है. पिछले दोनों मौकों पर भारत ने नामीबिया को हराया है.