स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। GG W vs DC W WPL 2026 Eliminator Live Score: महिला प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुजरात के वडोदरा में खेला जा रहा है।
इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात की टीम लगातार 3 मुकाबले जीतकर यहां तक पहुंची है, जबकि दिल्ली ने यूपी को हराकर एलिमिनेटर में जगह बनाई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टेबल टॉप किया था और इस वजह से वो पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और दूसरी टीम का फैसला आज होना है।
लीग चरण की बात करें, तो गुजरात ने 8 मैच खेले और 5 में जीत हासिल कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जगह बनाई। इसके अलावा दिल्ली ने 8 में से 4 मुकाबले जीते और अब वो नॉकआउट में गुजरात से भिड़ने के लिए तैयार है।