न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा के निशाने पर होंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय

Rohit Sharma Records: भारत न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया के दिग्गज स्टार ओपनर रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाते नजर आएंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज के अपने शानदार फॉर्म को रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेंगे. इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है, जहां वह 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इनमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 हजार रन पूरे करना वनडे क्रिकेट में 400 छक्के लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी शामिल है.

रोहित शर्मा के निशाने पर 21 हजार इंटरनेशनल रन

रोहित शर्मा ने अपनी पिछली सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से जमकर तहलका मचाया था. उन्होंने 3 मैचों की वनडे सीरीज में एक शतक की बदौलत कुल 225 रन बनाए थे. अब हिटमैन कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में रोहित के पास एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका है. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 21000 रन पूरे करने से महज 348 रन दूर हैं. रोहित ने अब तक 517 इंटरनेशनल मैचों की 550 पारियों में 42.66 के औसत से कुल 20,652 रन बनाए हैं, जिसमें 52 शतक 113 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है.

 

 

रोहित के पास SENA देशों में ODI शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बनने का मौका

रोहित शर्मा के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में एक बेहद खास क्लब का हिस्सा बनने का शानदार मौका है. रोहित अगर इस सीरीज में एक भी शतकीय पारी खेलने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया (SENA) इन चारों ही देशों की सरजमीं पर वनडे शतक जड़ने वाले भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे. क्रिकेट इतिहास में भारत की तरफ से अब तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली शिखर धवन ही इन चारों विदेशी परिस्थितियों में वनडे सेंचुरी लगाने का कारनामा कर पाए हैं. ऐसे में कीवी गेंदबाजों के खिलाफ यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर रोहित शर्मा इन दिग्गजों की खास लिस्ट में शामिल होकर एक नया इतिहास रच सकते हैं.

वनडे में 400 छक्कों लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का मौका

रोहित शर्मा इस सीरीज में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, जहां आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है. वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में 400 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के बेहद करीब हैं. इसके लिए रोहित को सिर्फ 19 छक्कों की जरूरत है. रोहित अब तक वनडे में कुल 381 छक्के जड़ चुके हैं.

इतना ही नहीं, इस सीरीज के दौरान रोहित के पास इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में मिलाकर अपने 700 छक्के पूरे करने का भी मौका होगा. इसके लिए रोहित को अब सिर्फ 26 छक्के की जरूरत है.

 

 

SENA देशों में 5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन सकते हैं रोहित

रोहित शर्मा विदेशी पिचों पर एक ऐतिहासिक कारनामा करने के बेहद करीब हैं. वह सेना देशों में 5000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले भारत के पहले ओपनर बनने की दहलीज पर खड़े हैं. इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए ‘हिटमैन’ को सिर्फ 36 रनों की दरकार है.

जीत में 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने के करीब रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा जो उनकी मैच जिताऊ क्षमताओं को साबित करता है. वह भारत की जीत वाले मुकाबलों में 15000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं. इस ऐतिहासिक कीर्तिमान को बनाने के लिए रोहित शर्मा को सिर्फ 183 रनों की जरूरत है.

Leave a Comment