रणजी ट्रॉफी 2026-27 के तीसरे चरण के मुकाबले में केरल की टीम पहली पारी में बंगाल के खिलाफ सिर्फ 141 रन ही बना पाई। बंगाल के लिए टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की जबकि प्रदीप्त प्रमाणिक की बॉलिंग भी स्तरीय रही और उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए।
वहीं केरल की पूरी की पूरी बैटिंग यूनिट बिखरी सी नजर आई और टीम के कई बेहतरीन बैटरों ने बंगाल की घातक गेंदबाजी के सामने सरेंडर कर दिया।
इस मैच में केरल ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद बंगाल की टीम ने पहली पारी में शाहबाज अहमद की 121 रन की शतकीय पारी साथ ही अंकुल पॉल की 66 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 350 रन बनाए। इसके बाद केरल ने पहली पारी में 141 रन बनाए और बंगाल की टीम को पहली पारी में 209 रन की बड़ी बढ़त मिली।
मोहम्मद शमी ने लिए 3 विकेट
केरल के खिलाफ पहली पारी में बंगाल के सीनियर गेंदबाजी मोहम्मद शमी ने 11 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट झटके तो वहीं प्रदीप्त प्रमाणिक ने भी प्रभावी गेंदबाजी की और उन्होंने 16.3 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट झटके। प्रदीप्त पहली पारी में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी रहे तो वहीं शाहबाज अहमद ने 15 ओवर में 22 रन देकर 2 सफलता हासिल की।
नहीं चले केरल के बल्लेबाज
केरल के लिए पहली पारी में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। टीम के ओपनर अभिषेक पी नायर ने 4 रन बनाए जबकि दूसरे ओपनर अभिषेक नायर ने 12 रन की पारी खेली। सचिन बेबी ने 46 गेंदों पर 23 रन बनाए जबकि टीम के कप्तान विष्णु विनोद ने सबसे बड़ी 41 रन की पारी 47 गेंदों पर खेली। पहली पारी में सलमान निजार ने 11 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया जबकि जलज सक्सेना ने 15 गेंदों पर 6 रन का योगदान दिया।
संजू सैमसन टॉप-2 से बाहर, रोहित नंबर 1, इशान, अभिषेक लिस्ट में; T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 भारतीय ओपनर
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 124 पारियों में कुल 184 छक्के लगाए थे जबकि इस लिस्ट में स्टार भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।