BAN vs WI टेस्ट में प्रकाश भट्ट का डेब्यू, जवागल श्रीनाथ के बाद ICC मैच रेफरी बनने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर

ICC मैच रेफरी के रोल में इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक जवागल श्रीनाथ इकलौते भारतीय थे. मगर अब उस लिस्ट में प्रकाश भट्ट का भी नाम जोड़ लीजिए. सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर प्रकाश भट्ट ने मीरपुर में 28 अक्टूबर से शुरू हुए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट में बतौर ICC मैच रेफरी डेब्यू किया है.

इसके साथ ही वो जवागल श्रीनाथ के बाद टेस्ट मैचों में मैच रेफरी बनने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं.

ICC के नए पैनल में शामिल

इसी साल अप्रैल में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्रकाश भट्ट को अपनी नई तीन सदस्यीय ‘इमर्जिंग पैनल ऑफ ICC इंटरनेशनल मैच रेफरी’ में चुना था. वह इस पैनल में शामिल होने वाले पहले भारतीय हैं.

 

 

ICC के पास एक ‘एलीट पैनल’ है जिसमें पांच मैच रेफरी हैं, जिनमें जवागल श्रीनाथ, एंडी पाइक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन, रंजन मदुगले और जेफ क्रो शामिल हैं. अब इस सूची में इमर्जिंग पैनल के तीन रेफरी भी जुड़ गए हैं. इस कदम से ICC भट्ट को कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों, जिनमें टेस्ट मैच भी शामिल हैं, में अधिकारी के तौर पर भेजने की तैयारी में है.

प्रकाश भट्ट को लंबा अनुभव

प्रकाश भट्ट 2007-2008 सीज़न से घरेलू क्रिकेट में BCCI मैच रेफरी रहे हैं. वह 2018 से IPL मैच रेफरी भी हैं. 2024 से वह ICC के साथ जुड़े हुए हैं. अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में उन्होंने अब तक 48 T20I, 6 वनडे, 4 महिला T20I और 3 महिला वनडे में अंपायरिंग की है. उन्होंने 67 फर्स्ट क्लास मैच और 75 IPL मैचों में अधिकारी के तौर पर भी काम किया है. 56 साल के भट्ट ने जनवरी- फरवरी में जिम्बाब्वे और नामीबिया में हुए अंडर 19 वनडे विश्व कप में 13 मैचों में अंपायरिंग की थी.

खिलाड़ी के तौर पर प्रकाश भट्ट का करियर

पिछले साल अक्टूबर में, भट्ट ने न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड T20I श्रृंखला में भी अंपायरिंग की थी. उन्होंने 1994- 95 से 2004- 05 के बीच 51 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें 39.29 की औसत से 3,183 रन बनाए और सात शतक जड़े. उन्होंने 38 लिस्ट ए मैचों में 1,007 रन बनाए हैं.

Leave a Comment