संजू सैमसन-नमन धीर नंबर 2, तिलक टॉप-5 से बाहर; भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बैटर

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले 2 मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा है और भारत ने बैक-टू-बैक दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

हालांकि इन दोनों मैचों में अगर सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी की बात करें तो इसमें ग्लेन फिलिप्स टॉप पर हैं जिन्होंने दोनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन उनकी ये दोनों पारी टीम के किसी काम नहीं आ पाई। वैसे फिलिप्स इस दो मैचों के बाद छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन और नमन धीर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

संजू सैमसन-नमनधीर हैं दूसरे स्थान पर

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा चुके दो मैचों के बाद बात अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इसमें ग्लेन फिलिप्स पहले स्थान पर हैं। ग्लेन ने दूसरे मैच में भारत के खिलाफ खेले 70 रन की पारी के दौरान 4 छक्के लगाए और पहले नंबर पर काबिज हो गए। ग्लेन ने 2 मैचों में कुल 7 छक्के लगाए हैं जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के ओपनर संजू सैमसन और मध्यक्रम के बल्लेबाज नमन धीर मौजूद हैं।

संजू और नमन धीर ने अब तक खेले 2-2 मैचों में 5-5 छक्के लगाए हैं। हालांकि दूसरे मैच में संजू ने एक छक्का लगाया था जबकि नमन धीर ने दूसरे मैच में अपनी 31 रन की पारी के दौरान 3 छक्के लगाए थे। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर बेवॉन जैकब्स और अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 2-2 मैचों में 4-4 छक्के लगाए हैं जबकि चौथे स्थान पर फिन एलन 2 मैचों में 3 छक्कों के साथ मौजूद हैं। तिलक वर्मा ने 2 मैचों में एक छक्का लगाया है और वो छठे स्थान पर तीन बल्लेबाजों के साथ मौजूद हैं।

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे मैच के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच पारी रन 6
ग्लेन फिलिप्स 2 2 152 7
संजू सैमसन 2 2 81 5
नमन धीर 2 2 73 5
बेवॉन जैकब्स 2 2 89 4
अभिषेक शर्मा 2 2 56 4
फिन एलन 2 2 61 3
श्रेयस अय्यर 2 2 49 2
अक्षर पटेल 2 2 35 2
टिम सीफर्ट 2 2 31 2
तिलक वर्मा 2 2 57 1
डेरिल मिचेल 2 2 34 1
नितीश कुमार रेड्डी 2 2 28 1
माइकल ब्रेसवेल 2 2 17 1

उन्होंने ना कॉल उठाया, ना मैसेज का जवाब दिया; अमित मिश्रा ने कोहली पर लगाया इंटरनेशनल करियर को बर्बाद करने का आरोप

अमित मिश्रा ने बताया कि बताया कि उस समय पूर्व भारतीय कप्तान ने उन्हें झूठी उम्मीदें दी थीं और उन्होंने जब उनसे बात करने की कोशिश की तब उन्हें पूरी तरह से इग्नोर किया।

Leave a Comment