’19वें ओवर में ही मैच खत्म कर देते…’, तिलक वर्मा ने जीतने के बाद आखिर क्यों दिया ऐसा बयान?

Tilak Varma Statement: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. भारत की इस जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 181 रनों के लक्ष्य के पार पहुंचाया.

इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. तो आइए जानते हैं कि इस अवॉर्ड को जीतने के बाद तिलक वर्मा ने क्या-क्या कहा…

तिलक वर्मा ने खेली मैच जिताऊ पारी

अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले तिलक वर्मा ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दिखाई. न्यूजीलैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वह 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए. उस वक्त टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में थी, लेकिन उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम इंडिया में फिर जीत की आस जगाई.

 

 

तिलक ने पहले 6वें विकेट के लिए नमन धीर के साथ 42 रनों की पार्टनरशिप बनाई, फिर नितीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए नाबाद 69 रनों की साझेदारी बनाई भारत को जीत की दहलीज पार कराई. तिलक की पारी की बात करें, तो उन्होंने 26 गेंदों पर 6 चौकों 1 छक्के की मदद से 51 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

क्या बोले तिलक वर्मा?

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस अवॉर्ड को जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में तिलक ने कहा, उस समय, मैं बस अंत तक खेलने के बारे में सोच रहा था. मैच से ठीक पहले, मेरी हेड कोच बैटिंग कोच से बात हुई थी.हमें पूरा भरोसा था कि अगर हम मैच को आखिरी ओवरों तक ले गए, तो हम जीत सकते हैं.

19वें ओवर में ही जीत सकते थे मैच

 

 

तिलक वर्मा ने आगे कहा कि अगर नमन धीर आउट न होते, तो वह मैच को 19वें ओवर में ही खत्म कर सकते थे. बदकिस्मती से नमन 17 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए. तिलक वर्मा ने आगे कहा,  

Leave a Comment