IND vs THA एशिया कप मैच में टीम इडिया को लगा पहला झटका, मंधाना रनआउट, यहां देखें LIVE Score

सात बार की चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतर चुकी है। महिला एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारत का सामना थाईलैंड से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।

टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत के लिए भारतीय टीम की नजर बड़ी जीत पर है। थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की ओर से प्रतिका रावल का T20I डेब्यू हो रहा है।

भारत और थाईलैंड के बीच यह मुकाबला ग्रुप ए में खेला जा रहा है। भारतीय टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और उसके खाते में सात एशिया कप खिताब हैं। ऐसे में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने के साथ-साथ शुरुआती मुकाबले में अपने प्रदर्शन से बाकी टीमों को भी संदेश देना चाहेगी। भारत बनाम थाईलैंड मुकाबले का लाइव स्कोर और मैच से जुड़े सभी अपडेट यहां देख सकते हैं।

थाईलैंड की टीम भारत के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है। उसने टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में हांगकांग चीन को 6 रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था। इस जीत ने थाईलैंड के हौसले बढ़ा दिए हैं और वह भारत के खिलाफ भी उलटफेर करने की कोशिश करेगी। भारत के लिए मुकाबला सिर्फ 2 पॉइंट हासिल करने का मौका नहीं है, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी लय तय करने का भी अवसर है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कई अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी है। ऐसे में भारतीय टीम थाईलैंड पर शुरुआत से दबाव बनाने की कोशिश करेगी।

दूसरी ओर, थाईलैंड की टीम भारत जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बिना किसी दबाव के खेलने का फायदा उठाना चाहेगी। हांगकांग के खिलाफ मिली करीबी जीत के बाद उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वूमेन्स एशिया कप 2026 में भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चीन के साथ रखा गया है। टीम इंडिया की कोशिश ग्रुप चरण में मजबूत प्रदर्शन कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की करने की होगी।

Leave a Comment