स्टार्क नंबर 1, बुमराह की बादशाहत खत्म, ऋषभ पंत की टॉप 10 में एंट्री, यशस्वी बाहर; ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग

ईसीसी द्वारा बुधवार (26 अगस्त 2026) को ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई हैं। जसप्रीत बुमराह की लंबे समय बाद टे्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में बादशाहत खत्म हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क अब टेस्ट में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं।

वहीं टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऋषभ पंत टॉप 10 में आ चुके हैं और यशस्वी जायसवाल टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं टॉप 10 में उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी नहीं मौजूद है। टॉप 20 की बात करें तो मोहम्मद सिराज 4 स्थान के नुकसान के साथ 18वें और रविंद्र जडेजा 3 स्थान के नुकसान के साथ 19वीं पोजिशन पर पहुंच गए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह पांचवें से चौथे स्थान पर आ गए हैं।

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में ऋषभ पंत ने एंट्री कर ली है। वह 6 स्थान की छलांग के साथ 13वें से 7वें स्थान पर पहुंचे। वहीं कप्तान शुभमन गिल 8वीं पोजिशन पर डटे हैं। यशस्वी जायसवाल को नुकसान उठाना पड़ा है और वह टॉप 10 से बाहर होकर 9वें से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 20 में सिर्फ यही तीन भारतीय टेस्ट रैंकिंग में मौजूद हैं। टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में रविंद्र जडेजा नंबर 1 पर काबिज हैं। श्रीलंका सीरीज से बाहर वाशिंगटन संदर इस लिस्ट में छठे स्थान पर मौजूद हैं।

बांग्लादेश टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान, श्रीलंका से ऊपर

ऑस्ट्रेलिया को डारविन टेस्ट में हराने वाली बांग्लादेश को टेस्ट टीम रैंकिंग में भी बड़ा फायदा हुआ है। अब बांग्लादेशी टीम तीन स्थान की छलांग के साथ 9वें से छठे स्थान पर आ गई है। श्रीलंका 7वें, पाकिस्तान 8वें और वेस्टइंडीज 9वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप पर है और भारतीय टीम चौथे स्थान पर है।

 

 

 

‘पहले वैभव और अब जायसवाल…’: यशस्वी की लड़ाई पर भड़के मांजरेकर, सूर्यवंशी का भी जिक्र; BCCI-ICC को नसीहत

यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नान्डो के बीच कोलंबो टेस्ट में लड़ाई हुई थी। इसके बाद दोनों को आईसीसी ने खास सजा नहीं सुनाई। अब इस पर संजय मांजरेकर भड़के हैं, उन्होंने आईसीसी को नसीहत भी दी है। वहीं उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के मामले का भी जिक्र किया है।

Leave a Comment