Ashwin Pujara Lucky Charm: रविचंद्रन अश्विन और लंबे समय तक टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट के अहम खिलाड़ी रहे. अब पुजारा ने अश्विन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया है, जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए.
पुजारा के मुताबिक, अश्विन उन्हें अपना ‘लकी चार्म’ मानते थे.
विकेट लेने के लिए पुजारा से करवाते थे ये काम
चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि
जब रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी करने आते थे, तो वह अपनी कैप पुजारा को देते थे. इसके बाद पुजारा उस कैप को अंपायर को सौंपते थे. अश्विन को लगता था कि ऐसा करने से उनके विकेट लेने की संभावना बढ़ जाती है.
विकेट नहीं मिलता तो मैदान में खोजते थे पुजारा
पुजारा ने बताया कि
अगर अश्विन को विकेट नहीं मिल रहा होता था, तो वह मैदान में उन्हें तलाशने लगते थे. उनका मानना था कि पुजारा ने अगर उनकी कैप अंपायर को नहीं दी, तो शायद इसी वजह से विकेट नहीं मिल रहा है.
वायरल हुआ पुजारा का वीडियो, अश्विन ने दिया रिएक्शन
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दौरान सोनी स्पोर्ट्स पर पुजारा ने यह मजेदार खुलासा किया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अश्विन ने इसे अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने पोस्ट पर दो इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी.
अश्विन और पुजारा (एक्स)
अश्विन का कैसा रहा इंटरनेशनल करियर
ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 765 विकेट लिए. टेस्ट क्रिकेट में वह टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे. गेंद के साथ उन्होंने बल्ले से भी कई अहम पारियां खेलीं. पुजारा और अश्विन दोनों ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए लंबे समय तक अहम भूमिका निभाई.