World Cup: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्क्वाड की कमान प्रोटियाज क्रिकेट बोर्ड ने अनुभवी सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट को सौंपी है, जिनकी कप्तानी में टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 (World Cup) में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन वह भारत को खिताबी मुकाबले में हराने से चूक गए थे।
लेकिन अब बोर्ड ने उनपर टी20 विश्व कप 2026 के खिताब जीतने की जिम्मेदारी सौंपी है। चौंकाने वाली बात ये है कि चयनकर्ताओं ने आईसीसी प्रतियोगिता के लिए एक ऐसे खिलाड़ी को वापस बुलाकर टीम में जगह दी है, जिन्होंने 23 में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब वह इंग्लैंड में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपाती नजर आएंगी।
इस खिलाड़ी को भी दी गई जगह
साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड की सरजमीं पर होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (World Cup) के लिए 37 वर्षींय तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को जगह दी है। उन्होंने साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था, लेकिन जब टीम को उनकी सबसे अधिक जरूरत है तो संन्यास से यू-टर्न लेकर टीम में वापसी कर ली है।
बता दें कि, शबनीम संन्यास के बाद से फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रही हैं और उनमें धमाकेदार प्रदर्शन के बाद ही चयनकर्ताओं ने उनको आईसीसी टूर्नामेंट के लिए चुना है। शबनीम ने साउथ अफ्रीका के लिए 113 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 123 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान इकॉनमी रेट सिर्फ 5.77 का है, जो कि उनको इस प्रारूप का एक खतरनाक गेंदबाज बनाता है।
कैप-शबनीम की घातक जोड़ी की वापसी
शबनीम इस्माइल और मारिजेन कैप की घातक ओपनिंग गेंदबाजी जोड़ी एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ये दोनों नई गेंद से क्या कमाल कर सकते हैं, इसका उदाहरण पहले ही वह दिखा चुकी हैं तो इंग्लैंड की फास्ट पिचों में ये दोनों अनुभवी गेंदबाज बल्लेबाजों पर कहर बरपाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
बता दें कि, मारिजेन कैप लंबे समय बाद बीमारी से वापसी कर रही हैं, तो पूर्व कप्तान डेन वैन नीकर्क को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछले साल संन्यास से वापसी की थी और अभी तक 9 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका की अन्य सभी नियमित खिलाड़ियों को भी चुना है, जिनमें तजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका शामिल हैं।
लौरा वोल्वार्ड्ट संभालेंगी टीम की कमान
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (World Cup) के लिए कप्तान के तौर पर 27 वर्षींय सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट को चुना है, जिनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेल चुका है। विस्फोटक फिनिशर और पूर्व अंडर-19 कप्तान कायला रेनेके को भी अपना पहला सीनियर वर्ल्ड कप (World Cup) खेलने का मौका मिलने वाला है।
विकेटकीपर बल्लेबाज काराबो मेसो, जो कि 2025 अंडर-19 टीम का हिस्सा थीं और फाइनल तक पहुंची थीं, कलाई की चोट से पूरी तरह उबरने के बाद टीम में शामिल हैं। हालांकि, पिछले टी20 विश्व कप के फाइनल में अफ्रीका को पहुंचाने वाली एनेके बॉश को टीम में जगह नहीं मिली है। बता दें कि, प्रोटियाज का पहला मैच 13 जून को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।
साउथ अफ्रीका का स्क्वाड टी20 महिला World Cup 2026 के लिए
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तैजनिम ब्रिट्स, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, मारिजेन केप, सुन लुस, अयोबोंगा खाका, कराबो मेसो, नॉनकुलूलेको लाबा, कायला रेनके, तुमी सेखुखुने, चोल ट्रायन, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन निकर्क और नैडीन डे क्लर्क।