RR vs SRH LIVE Updates: जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के 36 गेंदों में तूफानी शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 229 का लक्ष्य दिया है.
राजस्थान की शुरुआत खराब हुई थी, लेकिन फिर इसके बाद वैभव का तूफान आया और दूसरे छोर से उन्हें ध्रुव जुरेल का भी साथ मिला. इन दोनों ने 62 गेंदों में 112 रनों की साझेदारी की. जुरेल 51 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद वैभव ने अपना आईपीएल का दूसरा शतक लगाया. लेकिन शतक लगाने की अगली ही गेंद पर वह आउट हुए. इसके बाद फरेरा ने जबरदस्त कैमियो किया. उन्होंने 16 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली. हैदराबाद के लिए मलिंगा ने दो विकेट झटके.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलवेन
सनराइजर्स हैदराबादॉ: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा