Gujarat Titans Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के पच्चीसवें मुकाबले में एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की भिड़ंत तीन बार की चैंपियंस कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होने जा रही है।
ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में होगी। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। गुजरात टाइटंस ने सीजन में अबतक चार मैच खेले हैं जिसमें से दो में उसे जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मुकाबले में उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली है। अंक तालिका में जीटी छठे स्थान पर है। ऐसे में उसकी नजर कोलकाता को पटखनी देकर घर पर पहला मैच जीतने पर होगी। कोलकाता ने अबतक खेले गए पांच मैच में से चार मुकाबले हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया है। अंक तालिका में कोलकाता सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। जीटी की कोशिश टॉप-4 में और कोलकाता की अपनी साख बचाने की होगी। ऐसे में दोनों के बीच अहमदाबाद में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। जानिए कैसा रहेगा बड़ी बाउंड्री वाले अहमदाबाद स्टेडियम की पिच का हाल?
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Head to Head)
IPL के इतिहास में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इन 5 मुकाबलों में गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। गुजरात ने जहां 5 में से 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं KKR की टीम इन 5 में से सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है। IPL के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक ही मैच हुआ था। इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 39 रनों से जीता था। वहीं IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला रद्द हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मैच में KKR के खिलाफ GT का ही पलड़ा भारी रहेगा। कोलकाता के खिलाफ गुजरात टाइटंस का अब तक का सर्वाधिक स्कोर 204 रन है। वहीं केकेआर ने गुजरात के खिलाफ 207 रनों का सर्वाधिक स्कोर बनाया है। अगर लोएस्ट स्कोर की बात करें तो गुजरात का सबसे कम स्कोर केकेआर के खिलाफ 198 रन है। वहीं केकेआर ने गुजरात के खिलाफ 148 रनों का लोएस्ट स्कोर बनाया है।
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज की पिच रिपोर्ट (GT vs KKR IPL Match Today Pitch Report)
आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 25वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीजन में अबतक सिर्फ एक मैच खेला गया है। इस मुकाबले में होम टीम जीटी को हार मिली है। गुजरात को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने करारी मात दी है। ऐसे में गुजरात की नजर शुक्रवार को अपने घर पर सीजन की पहली जीत दर्ज करने पर होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की दो अलग-अलग पिचें हैं। जहां लाल रंग की मिट्टी वाली पिच काली रंग की मिट्टी वाली पिच की तुलना में तेज गेंदबाजों की ज्यादा मददगार होती है। बल्लेबाजों को यहां आमतौर पर रन बनाना थोड़ा आसान रहता है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। काली मिट्टी की पिच पर सामान्य उछाल होता है, लेकिन कई बार स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। IPL को देखते हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है। यहां खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। जहां राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे, वहीं गुजरात भी तकरीबन लक्ष्य तक पहुंच ही गया था। हालांकि, उसे मात्र 6 रनों से हार नसीब हुई थी। पिछले मुकाबले को देखते हुए उम्मीद है कि हार जीत किसी की भी हो लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों का अहमदाबाद में शुक्रवार को भरपूर मनोरंजन होगा।
आईपीएल 2026 के पच्चीसवें मुकाबले में गुजरात और कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Gujarat vs Kolkata IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के पच्चीसवें मुकाबले में गुजरात और कोलकाता के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। गुजरात के फैंस की सबसे ज्यादा नजरें कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), जोस बटलर (Jos Buttler), साई सुदर्शन (Sai Sudharsan), ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips), राशिद खान (Rashid Khan), राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia), मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), जेसन होल्डर (Jason Holder), कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) पर होंगी। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स के फैंस की नजरें कप्तान आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), उप-कप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh), सुनील नारायण (Sunil Narine), कैमरन ग्रीन (Camran Green), टिम सीफर्ट (Tim Seifert), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy), वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora), ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) और मथीशा पथिराना (Mathisha Pathirana) पर होंगी।
गुजरात और कोलकाता की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Full Squads)
गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Gujarat Titans Full Squad):
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।
कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squads):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।