ओलंपिक में दो गोल्ड जीतने वाले दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने बुधवार को संन्यास का ऐलान कर दिया. एक्सेलसन की उम्र सिर्फ 32 साल है लेकिन इस खिलाड़ी को पीठ में दर्द की वजह से संन्यास लेना पड़ा. (PC-PTI)
विक्टर एक्सेलसन पिछले साल अक्टूबर से पीठ की समस्या के कारण किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए. उन्होंने इसके लिए सर्जरी भी कराई लेकिन उनका दर्द अब भी बना रहता है. विक्टर एक्सेलसन ने कहा, ‘मैं काफी समय से अपनी पीठ की समस्या से जूझ रहा हूं. पिछले साल अप्रैल में सर्जरी कराने और लंबे समय तक ‘रिहैबिलिटेशन’ से गुजरने के बाद दुर्भाग्य से अक्टूबर में ये दर्द फिर से वापस आ गया.'(PC-PTI)
विक्टर एक्सेलसन ने कहा, ‘दर्द के कारण मैं खेल नहीं पा रहा हूं और प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रहा हूं. इस वजह से मुझे ये बेहद मुश्किल फैसला करना पड़ा.’ एक्सलसेन ने डॉक्टरों की सलाह के बाद ही इस खेल को छोड़ने का फैसला किया है. बता दें एक्सलसेन 183 हफ्तों तक वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी रहे हैं. (PC-PTI)
विक्टर एक्सेलसन ने कहा, ‘मैंने ये फैसला डॉक्टरों से पूछकर लिया है. उनका कहना है कि मुझे अभी जो दर्द हो रहा है, उसके लिए शायद एक और सर्जरी करवानी पड़े। अगर सर्जरी सफल नहीं रही तो इससे भी गंभीर प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है. मुझे मेरा शरीर रुकने का संकेत दे रहा है. ‘(PC-PTI)
विक्टर एक्सेलस अपने पूरे करियर में अस्थमा से भी जूझते रहे हैं. इसके बावजूद उन्होंने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते. विक्टर 2017 और 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीते. (PC-PTI)



