PSL 2026: जिम्बाब्वे के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी के ऊपर पाकिस्तान सुपर लीग में 2 साल का बैन लगा दिया गया है. हाल ही में कुछ दिनों पहले उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ आईपीएल में खेलने का फैसला किया था.
मंगलवार को ये फैसला लिया गया है. आईपीएल में मुज़ारबानी को इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनाया गया है. पाकिस्तान सुपर लीग में लगे इस बैन के चलते अब मुज़ारबानी अगले 2 साल के लिए इस लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. पीएसएल में वो इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ की टीम का हिस्सा बने थे.