34 की उम्र, 27वां शतक. क्या तीसरी बार टीम में इंडिया में लौटेगा धाकड़ बल्लेबाज? टेस्ट में जड़ चुका तिहरा शतक

Ranji Trophy 2026-27: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज करुण नायर एक बार फिर चर्चा में हैं. करुण नायर ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले.

यही वजह है कि 34 साल की उम्र में करुण नायर एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने बल्ले से तहलका मचाकर टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोका है. मौजूदा समय में वह घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं. रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने पहले मैच में करुण नायर ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ शतक लगा दिया है. कर्नाटक की ओर से खेलते हुए करुण नायर ने दूसरी पारी में नाबाद 155 रन बनाए.

करुण नायर ने खेली बेहतरीन पारी

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप बी का एक मैच 11-14 अक्टूबर तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच विजयवाड़ा में खेला गया. यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. हालांकि दूसरी पारी में करुण नायर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया. कर्नाटक की पहली पारी में करुण नायर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक लगा दिया. करुण नायर ने दूसरी पारी में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 242 गेंदों पर 64.04 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 155 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 2 छक्के आए. यह उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 27वां शतक है.

क्या फिर से होगी टीम इंडिया में एंट्री?

रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में करुण नायर के शतक के बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि काफी उनकी वापसी की काफी कम संभावना है. मौजूदा समय में भारत की टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता रही है. ऐसे में करुण नायर की वापसी होना काफी मुश्किल है. हालांकि यह बात भी जाननी जरूरी है कि करुण नायर इससे पहले एक बार टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं. उन्होंने मई 2025 में करीब 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की थी. हालांकि कुछ ही मैचों के बाद उन्हें फिर से ड्रॉप कर दिया गया.

करुण नायर का करियर

34 साल के करुण नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी तक कुल 130 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 209 पारियों में 9,537 रन बनाए, हैं, जिसमें 27 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में 41.35 की औसत से 579 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और एक अर्धशतक शामिल है. करुण नायर ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रनों की खेली थी, जो उनके करियर की सबसे बड़ी पारी है.

Leave a Comment