IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को किया चारों खाने चित, हैदराबाद में बुरी तरह रौंदकर किया धमाका

IND vs WI: भारत के खिलाफ चौथे टी20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का विशाल पहाड़ खड़ा कर दिया।

भारत को हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है। इस पारी के सबसे बड़े हीरो शाई होप ही रहे, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया।

शाई होप ने महज 50 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस तूफानी शतक के साथ ही शाई होप ने इस टी20 सीरीज में अपना दूसरा शतक जमाया है। इतना ही नहीं, भारत के इस मौजूदा दौरे पर यह उनका कुल चौथा शतक बन चुका है, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म और निरंतरता को दर्शाता है।

होप के अलावा वेस्टइंडीज के अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। ज्वेल एंड्रयू ने 16 गेंदों पर 21 रन बनाए, जबकि शिमरोन हेटमायर ने केवल 12 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों पर 24 रन जोड़े, और अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में 4 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 49 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 247 तक पहुंचा दिया। भारत की तरफ से अक्षर पटेल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारत ने तूफानी शुरुआत की। संजू सैमसन ने 20 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। वह 23 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 4 छक्कों से 56 रन बना आउट हुए। इसके बाद टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई। ईशान किशन 6 और श्रेयस अय्यर 16 रन बना आउट हो गए।

अभिषेक शर्मा भी आज कुछ अच्छा नहीं कर पाए, वह 24 गेंदों में 29 के स्कोर पर चलते बने। इसके बाद तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने कुछ प्रयास किया। वर्मा 25 गेंदों में 43 और रेड्डी 20 गेंदों में 41 रन बना आउट हो हो गए। यहां टीम इंडिया की हार तय हो गई। तीन गेंद शेष रहते अर्शदीप चोट लगने पर रिटायर्ड हर्ट हो गए और टीम इंडिया की पारी 9 विकेट पर 223 पर खत्म हो गई। कीमो पॉल ने 5 विकेट झटके, सीरीज बराबर होने के बाद अंतिम मैच सीरीज डिसाइडर के रूप में बेंगलुरु में होगा।

Leave a Comment