टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दूसरे टी20 मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप ने चार ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके।
उन्होंने टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स के विकेट शामिल थे। अर्शदीप, 150 T20I विकेट पूरा करने से केवल दो कदम दूर हैं। उन्होंने भुवी का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इस साल 24.78 के औसत और 9.25 के इकॉनमी रेट से 38 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 51 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इससे पहले, भुवनेश्वर ने साल 2022 में 32 मैचों में 19.56 के औसत से 37 विकेट लिए थे, जिसमें दो बार उन्होंने फोर-फर और एक बार फाइफर झटका था। हालांकि, एक कैलेंडर ईयर में T20I में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पेसर जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने 2022 में 39 विकेट लिए थे।
मैच की बात करें तो, इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पावरप्ले में न्यूज़ीलैंड का स्कोर 41/3 था। लेकिन उसके बाग ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। फिलिप्स ने 70 जबकि जैकब्स ने 58 रन की पारी खेली। इन दोनों की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
भारत की ओर से अर्शदीप के 2/33 के अलावा, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक विकेट मिला। न्यूजीलैंड के 181 रन के टारगेट का पीछा करते हुए, वर्ल्ड चैंपियन टीम एक वक्त 40/0 से 112/6 पर आ गई थी। लेकिन नमन धीर ने 17 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर उम्मीद जगाई, और तिलक (26 गेंदों में 51*, छह चौकों और एक छक्के की मदद से) और नीतीश (13 गेंदों में 26*, एक चौके और एक छक्के की मदद से) ने एक गेंद बाकी रहते भारत को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली।