सचिन तेंदुलकर नंबर 1, रोहित शर्मा से आगे विराट कोहली; ये हैं ODI में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले टॉप 10 भारतीय

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में खाता नहीं खोल पाए। वनडे इंटरनेशनल में यह उनका 17वां डक था। यानी अब तक 17 बार हिटमैन वनडे क्रिकेट में बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

अब अगर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में भी नंबर 1 पर हैं।

वहीं सचिन के बाद भारतीय क्रिकेट के दूसरे दिग्गज विराट कोहली भी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। आपको बता दें भारत के लिए 452 वनडे पारी खेलने वाले सचिन तेंदुलकर सर्वाधिक 20 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं दूसरे नंबर पर हैं पूर्व गेंदबाज जवागल श्रीनाथ जो 121 वनडे पारी में बल्लेबाजी करते हुए 19 बार खाता ही नहीं खोल पाए।

विराट कोहली अब तक अपने करियर की 306 वनडे पारियों में 19 बार शून्य पर आउट हुए। अनिल कुंबले इस लिस्ट में चौथे और युवराज सिंह पांचवें पर हैं। दोनों 18-18 बार अपने वनडे करियर में खाता नहीं खोल पाए। रोहित शर्मा ने अब हरभजन सिंह की इस अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में बराबरी कर ली है।

हरभजन 17 डक के साथ छठे पर हैं और रोहित अब सातवें पर आ गए। वहीं सौरव गांगुली के नाम वनडे में 16 डक दर्ज हैं। जहीर खान 15 और सुरेश रैना 14 बार वनडे इंटरनेशनल में बिना खाता खोले आउट हुए। दोनों क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर हैं।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले टॉप 10 भारतीय

खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट 100s 50s 0s 4s 6s
सचिन तेंदुलकर 463 452 41 18426 200* 44.83 21368 86.23 49 96 20 2016 195
जवागल श्रीनाथ 229 121 38 883 53 10.63 1109 79.62 0 1 19 62 17
विराट कोहली 318* 306 49 15138 183 58.90 16038 94.38 55 79 19 1407 181
अनिल कुंबले 271 136 47 938 26 10.53 1536 61.06 0 0 18 57 6
युवराज सिंह 304 278 40 8701 150 36.55 9924 87.67 14 52 18 908 155
हरभजन सिंह 236 128 35 1237 49 13.30 1526 81.06 0 0 17 92 35
रोहित शर्मा 292* 284 37 12120 264 49.06 12985 93.33 35 63 17 1148 381
सौरव गांगुली 311 300 23 11363 183 41.02 15416 73.70 22 72 16 1122 190
जहीर खान 200 101 35 792 34* 12.00 1078 73.46 0 0 15 69 24
सुरेश रैना 226 194 35 5615 116* 35.31 6005 93.50

Leave a Comment