पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है। एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाफ फाइनल हारकर सिल्वर जीतने वाली टीम के कप्तान साहिबजादा फरहान को ही टी20 टीम की कमान सौंपी गई है।
वहीं शाहीन शाह अफरीदी वनडे टीम की कमान संभालेंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज अपने घर पर ही खेलेगी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ वनडे ट्राई सीरीज भी खेलेगी। इन दोनों सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित हुई है। बाबर आजम को सिर्फ वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं टी20 टीम में फखर जमान, नसीम शाह और शादाब खान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है। यह खिलाड़ी एशियाई खेलों की टीम में नहीं थे।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली टी20 सीरीज 9 से 13 अक्टूबर तक खेली जाएगी। तीनों मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। पहला टी20 9 अक्टूबर, दूसरा 11 अक्टूबर और तीसरा 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच वनडे ट्राई सीरीज होगी।
वनडे ट्राई सीरीज के पहले तीन मैच रावलपिंडी में होंगे। इसके बाद फाइनल समेत ट्राई सीरीज के सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे। श्रीलंकाई टीम इस सीरीज के लिए पहले ही अपने टी20 और वनडे स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है।
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तान का टी20 स्क्वाड
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, रजा उल्लाह, सईम अयूब, शादाब खान, सुफियान मोकिम।
टाई सीरीज के लिए पाकिस्तान का वनडे स्क्वाड
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन नवाज, मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रजा उल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सईम अयूब, सलमान अली आघा, शादाब खान, सुफियान मोकिम।
पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज का शेड्यूल
- 9 अक्टूबर : पहला T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
- 11 अक्टूबर : दूसरा T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
- 13 अक्टूबर : तीसरा T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
वनडे ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
- 18 अक्टूबर : पाकिस्तान v श्रीलंका, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
- 20 अक्टूबर : पाकिस्तान v इंग्लैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
- 22 अक्टूबर : श्रीलंका v इंग्लैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
- 25 अक्टूबर : पाकिस्तान v इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
- 27 अक्टूबर : पाकिस्तान v श्रीलंका, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
- 29 अक्टूबर : श्रीलंका v इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
- 31 अक्टूबर : फाइनल, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
रोहित-शुभमन ओपनर, हार्दिक-इशान IN, यशस्वी-जडेजा OUT; वर्ल्ड कप 2027 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुना भारत का संभावित स्क्वाड
वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे फॉर्मेट में अपना मिशन 2027 शुरू कर दिया है। शेड्यूल भी जारी हो चुका है और अब इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड चुना है। उन्होंने इसमें यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा को जगह नहीं दी है।