वैभव सूर्यवंशी टॉप-5 से बाहर, मिचेल मार्श ने छोड़ा पीछे, अभिषेक नंबर 1; T20 में 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 बैटर

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की टीम को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 3 विकेट से हरा दिया था जिसमें इस टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने 37 रन की पारी एक छक्का और 3 चौकों की मदद से खेली थी।

इस एक छक्के के दम पर मार्श साल 2026 में टी20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए और वैभव टॉप-5 से भी बाहर हो गए। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा अब भी पहले नंबर पर बने हुए हैं।

वैभव से आगे निकेल मिचेल मार्श

मिचेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपनी पारी के दौरान एक छक्का लगाया और वो साल 2026 में टी20 में छक्के लगाने के मामले में वैभव से आगे निकल गए और 5वें नंबर पर रियान रिकेल्टन के साथ पहुंच गए। मार्श ने इस साल अब तक खेले 38 मैचों में 96 छक्के लगाए हैं जबकि रियान ने भी इतने ही छक्के लगाए हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी छठे नंबर पर खिसक गए जिन्होंने साल 2026 में टी20 में अब तक खेले 27 मैचों में 95 छक्के लगाए हैं।

साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने 54 मैचों में 129 छक्के लगाए हैं तो वहीं फिन एलन दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 58 मैचों में कुल 111 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेवाल्ड ब्रेविस हैं जिन्होंने 54 मैचों में 102 छक्के लगाए हैं। इशान किशन लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं जिन्होंने 52 मैचों में 92 छक्के लगाए हैं।

साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 बैटर

बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
अभिषेक शर्मा 2026-2026 54 54 2 1716 135* 33 837 205.01 3 12 10 159 129
फिन एलन 2026-2026 58 57 4 1630 101 30.75 911 178.92 3 6 4 138 111
डेवाल्ड ब्रेविस 2026-2026 54 47 5 1356 101 32.28 893 151.84 1 7 1 74 102
निकोलस पूरन 2026-2026 50 50 5 1293 106 28.73 856 151.05 1 8 3 88 100
मिचेल मार्श 2026-2026 38 38 1 1581 111 42.72 1000 158.1 2 11 0 149 96
रियान रिकेल्टन 2026-2026 42 42 7 1390 123* 39.71 817 170.13 2 7 2 109 96
वैभव सूर्यवंशी 2026-2026 27 27 0 1089 103 40.33 498 218.67 1 7 1 91 95
इशान किशन 2026-2026 52 52 3 1822 103 37.18 1041 175.02 1 14 5 187 92
दासुन शनाका 2026-2026 58 52 12 1135 121* 28.37 661

Leave a Comment