वेस्टइंडीज के कोच का कबूलनामा- टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज से पता चलेगा कि हम ODI क्रिकेट में.

इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज 27 सितंबर से शुरू हो रही है। इससे पहले कैरेबियाई टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा है कि टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज उनकी टीम की प्रगति के बारे में बताएगी कि वेस्टइंडीज की टीम वनडे क्रिकेट में कहां टिकती है।

वेस्टइंडीज ने वैसे भी भारत में दो दशक से वनडे सीरीज नहीं जीती है तो यह भी एक चुनौती कैरेबियाई टीम के लिए है, क्योंकि यह टीम इस सूखे को समाप्त करने के इंतजार में है।

डैरेन सैमी ने रविवार को होने वाले पहले गेम से पहले तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “24 साल हो गए हैं, हमने यहां इंडिया में कोई सीरीज नहीं जीती है। इसलिए एक टीम के तौर पर हमारे लिए यह एक शानदार मौका है कि हम यहां आएं और खुद को चुनौती दें और ODI क्रिकेट में अपनी स्थिति के हिसाब से खुद को परखें। इसके अलावा मुझे लगता है कि यह हमारे लिए, हमारे खिलाड़ियों के लिए, इंडिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने और सीरीज जीतने का एक शानदार मौका है, जो हमने 24 साल में नहीं किया है।”

यह सीरीज क्वालीफायर्स का जरूरी हिस्सा है- सैमी

वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेस्टइंडीज की टीम सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई है। ऐसे में उन्हें अगले साल की शुरुआत में क्वालीफायर्स खेलने होंगे। ऐसे में सैमी मानते हैं कि तिरुवनंतपुरम में शुरू हो रही यह तीन मैचों की सीरीज टीम की तैयारी का एक जरूरी हिस्सा है। उन्होंने कहा, “अगर आपको कोई बड़ा ICC इवेंट जीतना है, खासकर व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में, तो आपको इंडिया को हराना होगा और हम यहां उनके घर पर उनके हालात में खेल रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर हम भारत में अच्छा परफॉर्म करते हैं और जीतते हैं तो इससे हमें अंदाजा होता है कि हम एक टीम के तौर पर क्या कर सकते हैं और हम वर्ल्ड स्टेज पर मुकाबला करने में कितने काबिल हैं। फरवरी में क्वालिफायर्स में जाते हुए, आप जानते हैं, यह हमारा नंबर 1 फोकस है – टीम को लगातार बेहतर बनाना, ताकि जब हम क्वालिफायर्स में जाएं, तो हम साउथ अफ्रीका के लिए अपना टिकट बुक करने की स्थिति में हों।”

हमें पीछे मुड़कर देखना है- सैमी

सैमी ने कहा, “असलियत यह है कि हम अभी तक नहीं क्वालीफाई वर्ल्ड कप 2027 के लिए नहीं कर पाए हैं। हालांकि, अगर हमें पीछे मुड़कर देखना है कि हम कहां थे और एक ODI टीम के तौर पर हमने क्या हासिल किया है, तो हमने कुछ तरक्की की है। छह पॉइंट्स से ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन से चूकना, जहां हम तब थे, वहां से शुरू करना, जो मुझे लगता है, 19 या 20 पॉइंट्स पीछे था और उन पॉइंट्स को जमा करना, मुझे लगा कि हमने ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन का दावा करने में काफी तरक्की की है।”

Leave a Comment