विराट कोहली को तिरुवनंतपुरम में आज तक कोई नहीं कर पाया आउट, रिकॉर्ड ऐसा होश उड़ा देगा

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले विराट कोहली के कई रिकॉर्ड्स सामने आ रहे हैं।

ऐसे में जब तिरुवनंतपुरम में उनके वनडे क्रिकेट के आंकड़े सामने आए तो उसने हर किसी के होश उड़ा दिए। कोहली को वनडे क्रिकटे में डेब्यू किए 18 साल हो गए हैं, मगर तिरुवनंतपुरम के इस मैदान पर आज तक उन्हें कोई गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है। क्यों है ना यह रिकॉर्ड दिमाग हिला देने वाला?

विराट कोहली का तिरुवनंतपुरम में रिकॉर्ड

किंग कोहली ने अपने वनडे क्रिकेट में कुल 314 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 बार वह तिरुवनंतपुरम में खेलने उतरे हैं। इन दोनों ही बार वह नॉटआउट रहे।

  • तिरुवनंतपुरम में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में खेला था। उस मैच में वह नाबाद 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 104 रनों पर ही सिमट गई थी, भारत ने इस स्कोर का पीछा 15वें ओवर में ही कर लिया। रोहित शर्मा ने इस मैच में नाबाद 63 रन बनाए थे।
  • विराट कोहली तिरुवनंतपुरम के इस मैदान पर दूसरी बार 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरे थे और उन्हें तब भी कोई गेंदबाज आउट नहीं कर पाया था। भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका के सामने 391 रनों का विशाल टारगेट रखा था। कोहली ने 166 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। इस मैच में शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा था।

विराट कोहली ने कुल मिलाकर तिरुवनंतपुरम में 2 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 199 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 1 शतक जड़ा और वह एक भी बार आउट नहीं हुए।

भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम में नहीं हारी एक भी मैच

भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी इस मैदान पर बेमिसाल रहा है। टीम इंडिया ने भी यहां यही दो वनडे मुकाबले खेले हैं और दोनों बार बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज को भारत ने 9 विकेट से धूल चटाई थी, जबकि श्रीलंका की टीम 391 रनों का पीछा करते हुए 73 रनों पर ही ऑलआउट हो गी थी। भारत वह मैच 317 रनों के बड़े अंतर से जीता था।

भारत ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

Leave a Comment