भारतीय स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बेस्ट कप्तान चुनने को कहा गया। इस रैपिड फायर में उन्हें सबसे पहले ऑप्शन विराट कोहली और रोहित शर्मा का मिला। बिना झिझके उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव, जिनकी कप्तानी में भारत लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और मौजू कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम आया। हालांकि दूबे रोहित शर्मा के साथ बने रहे। मगर जब अंत में धोनी का नाम आया तो वह थोड़ा डगमाग गए। धोनी की कप्तानी में भारत 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। माही की कप्तानी में सीएसके 5 बार चैंपियन भी बन चुकी है और दुबे उन्हीं की टीम का हिस्सा है। ऐसे में उन्होंने अंत में ऐसा जवाब दिया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
स्पोर्ट्स नेक्सट को दिए इंटरव्यू में शिवम दुबे ने बेस्ट कप्तान चुनते रोहित शर्मा की खासियत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “वही बात जो मैं माही भाई के लिए महसूस करता हूं। रोहित भाई भी यह बात जानते हैं। वह इतने सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं। वह 2007 से खेल रहे हैं। तो मैंने भी उनमें वह क्वालिटी देखी है कि इस प्लेयर से क्या बात करनी चाहिए। हमें किस तरह से बात करनी चाहिए? उसे अभी क्या चाहिए? हमें कुछ ऐसा बात करनी चाहिए जो उसे मोटिवेट करे। कल जब वह मैच खेले, तो उसके मन में कोई प्रेशर नहीं होना चाहिए और उसे फ्री और खुलकर खेलना चाहिए।”
अंत में जब रैपिडफायर रोहित शर्मा या एमएस धोनी तक पहुंचा तो शिवम दुबे ने शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, “सर, मुझे यह सवाल कई बार मिला है। तो जब मैं इंडिया के लिए खेल रहा होता हूं, तो रोहित शर्मा और जब मैं IPL के लिए खेल रहा होता हूं, तो एमएस धोनी।”
जोफ्रा आर्चर सबसे मुश्किल गेंदबाज
शिवम दुबे से आगे यह भी पूछा गया कि उन्होंने अब तक किस सबसे मुश्किल बॉलर का सामना किया है और किस सबसे मुश्किल बैट्समैन को बॉलिंग की है। CSK के ऑलराउंडर ने इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स (RR) के पेसर जोफ्रा आर्चर को अब तक का सबसे मुश्किल बॉलर बताया। जबकि सबसे मुश्किल बल्लेबाज के रूप में सूर्यकुमार यादवको चुना।
उन्होंने कहा, “आर्चर। बुमराह और आर्चर सबसे मुश्किल हैं। लेकिन मैंने बुमराह का सामना कम किया है। मैं लकी हूं कि मुझे उनका सामना कम करना पड़ता है क्योंकि वह मेरी टीम में हैं। मैंने उनके खिलाफ कम खेला है।”