Syed Mushtaq Ali Trophy: भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर घरेलू क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अय्यर सोमवार, 30 नवंबर से नागपुर में शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के सुपर लीग चरण में मुंबई की जर्सी में खेलते नजर आएंगे, जहां वह सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरेंगे.
खास बात यह है कि वह लगभग 2 साल बाद इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर अपनी कप्तानी में भारत को शानदार जीत दिलाने के बाद अय्यर की इस वापसी से पहले से ही मजबूत नजर आ रही मुंबई की बल्लेबाजी को भी ज्यादा धार मिल गई है.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेंगे श्रेयस अय्यर
इस टूर्नामेंट का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इस बार मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे. सूर्यकुमार यादव ने पूरे ग्रुप स्टेज में मुंबई की कमान बखूबी संभाली है आगे भी वही कप्तान बने रहेंगे. अय्यर इससे पहले साल 2024 में आखिरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हुए दिखाई दिए थे.
न्यूजीलैंड दौरे पर जीत के बाद पहली बार उतरेंगे मैदान पर
श्रेयस अय्यर हाल ही में खत्म हुए भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार किसी प्रतिस्पर्धी मुकाबले में उतरने जा रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में अय्यर ने शानदार कप्तानी करते हुए भारत को टी20 सीरीज में 3-2 से जीत दिलाई थी. इसके अलावा उन्होंने आखिरी दो वनडे मैचों में भी कप्तानी की थी, जहां भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की थी. ब्रेक के बाद अय्यर पिछले कुछ दिनों से मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में जमकर अभ्यास कर रहे थे.
पहले से ही मजबूत मुंबई की बल्लेबाजी को मिली धार
मुंबई की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रही है ग्रुप-डी के 7 में से 6 मुकाबले जीतकर टॉप पर रहते हुए सुपर लीग में पहुंची है. टीम में पहले से ही सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सरफराज खान, मुशीर खान अंगकृष रघुवंशी जैसे धुरंधर बल्लेबाज मौजूद हैं. अब श्रेयस अय्यर के जुड़ने से मुंबई का मिडिल ऑर्डर भी ज्यादा खतरनाक हो गया है. हालांकि, अय्यर की वापसी के कारण विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्दिक तमोरे को बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा नीचे उतरना पड़ सकता है.
सुपर लीग में मुंबई का शेड्यूल तीसरे खिताब पर नजर
सुपर लीग चरण के सभी मुकाबले नागपुर में खेले जाएंगे, जहां मुंबई को ग्रुप-बी में आंध्र प्रदेश, पंजाब राजस्थान के साथ रखा गया है. मुंबई अपना पहला सुपर लीग मैच कल यानी 30 नवंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 2 दिसंबर को पंजाब 4 दिसंबर को राजस्थान से टीम की भिड़ंत होगी. दोनों ग्रुप की टॉप पर रहने वाली टीमें 6 दिसंबर को फाइनल खेलेंगी. अब तक 2 बार यह ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई की नजर अपने तीसरे खिताब पर टिकी है.