वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिस भारतीय टीम का ऐलान किया गया उसमें टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को भी मौका दिया गया जबकि इस टीम में कुलदीप यादव हैं।
अब रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव में से किसे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा और किसे बैठना पड़ेगा इसके लिए मैच का इंतजार करना होगा, लेकिन इस वनडे सीरीज से पहले बात अगर भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने की हो तो इसमें जडेजा पहले स्थान पर हैं जबकि कुलदीप यादव भी टॉप-5 में शामिल हैं।
वनडे में रविंद्र जडेजा के नाम सबसे ज्यादा विकेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा के नाम पर दर्ज है। जडेजा ने इस टीम के खिलाफ अब तक खेले 32 मैचों में 44 विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 36 रन देकर 5 विकेट रहा है जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव हैं जिन्होंने इंडीज के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर में कुल 42 मैच खेले थे और इसमें उन्होंने 43 विकेट हासिल किए थे। तीसरे नंबर पर 26 मैचों में 41 विकेट लेने अनिल कुंबले हैं जिनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 6 विकेट रहा था।
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी इस लिस्ट में चौथे वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 18 वनडे मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 37 विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट रहा है। शमी के बाद यानी इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर कुलदीप यादव हैं जिन्होंने 19 मैचों में 33 विकेट लिए हैं जबकि 31 मैचों में 33 विकेट लेने वाले हरभजन सिंह इस सूची में छठे स्थान पर हैं। सातवें स्थान पर अजीत अगकर हैं जिन्होंने 21 मैचों में 32 सफलता हासिल की थी तो वहीं 8वें नंबर पर जवागल श्रीनाथ 21 मैचों में 31 विकेट लेकर मौजूद हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 भारतीय
रविंद्र जडेजा- 32 मैच- 44 विकेट
कपिल देव- 42 मैच- 43 विकेट
अनिल कुंबले- 26 मैच- 41 विकेट
मोहम्मद शमी- 18 मैच- 37 विकेट
कुलदीप यादव- 19 मैच- 33 विकेट
हरभजन सिंह- 31 मैच- 33 विकेट
अजीत अगरकर- 21 मैच- 32 विकेट
जवागल श्रीनाथ- 21 मैच- 31 विकेट
रवि शास्त्री- 32 मैच- 27 विकेट
उमेश यादव- 16 मैच- 26 विकेट
आर्यवीर सहवाग ने 105 गेंदों पर बनाए 109 रन, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ 3 मैचों में लगाए 19 चौके
आर्यवीर सहवाग का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में साधारण ही रहा और वो इन मैचों में एक भी छक्का नहीं लगा पाए।