जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में ऐतिहासिक शतक जड़ा, उन्होंने 65 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने कीसी कार्टी के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन कीसी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद उन्होंने कप्तान शाइ होप के साथ मिलकर 110 रनों की साझेदारी की.
गुवाहाटी वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जॉन कैंपबेल और कीसी कार्टी ने पारी की शुरुआत की लेकिन पहली विकेट 37 के स्कोर पर गिर गई. इसके बाद आए कप्तान शाइ होप संभलकर खेलने लगे और कैंपबेल विस्फोटक अंदाज में, जिन्होंने 65 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया.
भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले कैरेबियन
जॉन कैंपबेल ने 65 गेंदों में 100 रन पूरे किए. वह भारत के खिलाफ सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज बल्लेबाज बन गए हैं. ओवरऑल वह वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1999 में बांग्लादेश के खिलाफ 45 गेंदों में शतक लगाया था.
कैंपबेल ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया था, तब उन्होंने 137 गेंदों में 179 रनों की शानदार पारी खेली थी. उसके बाद वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे. पहला शतक लगाने के बाद उन्होंने अपना दूसरा वनडे 6 साल बाद 2025 में खेला था.
जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ जारी सीरीज के पहले मैच में भी अर्धशतक जड़ा था, उन्होंने जस्टिन ग्रीस के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की थी. कैंपबेल ने पहले मैच में 62 रन बनाए थे, ग्रीस ने शतक जड़ा था लेकिन वह चोट के कारण दूसरे वनडे से बाहर हो गए. पहले वनडे को टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था.