प्रसिद्ध कृष्णा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस मैच में खेलना हुआ पक्का

न्यूजीलैंड दौरे के बीच टीम इंडिया को बड़ी खुशखबरी मिली है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है. दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहा था.

(फोटो-पीटीआई)

प्रसिद्ध कृष्णा को 30 सितंबर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इस खिलाड़ी का 22 अक्टूबर को भी टेस्ट हुआ था और अब उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर न्यूजीलैंड का टिकट कटवा लिया है.(फोटो-पीटीआई)

प्रसिद्ध कृष्णा को खराब फिटनेस की वजह से वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया लेकिन इस खिलाड़ी को तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में खेलने का मौका दिया जाएगा. ये मुकाबला 7 नवंबर को लिंकन में खेला जाएगा.(फोटो-पीटीआई)

टीम इंडिया प्रसिद्ध कृष्णा को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में चाहती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 19 नवंबर को खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से शुरू होगा. न्यूजीलैंड की कंडिशंस कृष्णा की गेंदबाजी के अनुकूल है.(फोटो-पीटीआई)

प्रसिद्ध कृष्णा के करियर की बात करें तो इस खिलाड़ी ने अबतक 9 टेस्ट में 32 विकेट हासिल किए हैं. वनडे में उन्होंने 30 मैचों में 53 विकेट हासिल किए हैं. टी20 में इस खिलाड़ी ने 8 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं.(फोटो-पीटीआई)

Leave a Comment