भारत की अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए।
भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 254 रन
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने 49.3 ओवर में 254 रन बनाए। जेड हॉलिक ने 87 और नील पटेल ने 51 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहित उल्वा और मनल चौहान ने 3-3 विकेट लिए।
लक्ष्य ने जड़ा नाबाद शतक
255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान लक्ष्य रैचंदानी ने 110 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 106 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के लगाए। रजत बघेल ने नाबाद 44 रन बनाकर उनका साथ दिया।
भारत ने 6 विकेट से जीता मैच
भारत ने 41.2 ओवर में 255 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। लक्ष्य और रजत ने पांचवें विकेट के लिए 80 रन की नाबाद साझेदारी की। इससे पहले भारत ने पहला वनडे 7 रन और दूसरा मैच 103 रन से जीता था।