पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई जिसमें जो रूट की कप्तानी में इंग्लिश टीम ने मेहमान टीम को 3-0 से हरा दिया। इस टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में भी पाकिस्तान को 8 विकेट से हार मिली जबकि पहले टेस्ट मैच में पारी और 130 रन जबकि दूसरे मैच में 194 रन से इस टीम को हार मिली थी।
पाकिस्तान को लगातार तीन मैचों में हराने के बाद जो रूट ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान उनसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा भी टॉप-5 में मौजूद हैं वहीं पैट कमिंस शीर्ष पर हैं।
विराट कोहली से आगे निकले जो रूट
जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मैच जीतने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर आ गए। जो रूट ने अब तक 15 मैच कप्तान के तौर पर जीते हैं जबकि विराट कोहली ने कुल 14 मैच जीते थे और वो अब चौथे स्थान पर आ गए। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 12 मैच जीते थे और वो 5वें नंबर पर हैं जबकि 25 जीत के साथ पैट कमिंस पहले स्थान पर हैं।
WTC में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले टॉप-6 कप्तान (जीत का प्रतिशत)
◎ 25 – पैट कमिंस (62.50%)
◎ 21 – बेन स्टोक्स (52.50%)
◎ 15 – जो रूट (41.66%)
◎ 14 – विराट कोहली (63.63%)
◎ 12 – रोहित शर्मा (50.00%)
◎ 11 – टेम्बा बावुमा (91.66%)
◎ 11 – टॉम लैथम (55.00%)
चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन जो रूट के नाम
टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जो रूट पहले नंबर पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में उन्होंने नाबाद 62 रन की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर भी बने। टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने कुल 1625 रन बनाए थे जबकि जो रूट 2059 रन के साथ पहले स्थान पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
◎ 2059 रन: जो रूट (औसत 45)
◎ 1625 रन: सचिन तेंदुलकर (औसत 37)
◎ 1611 रन: ग्रीम स्मिथ (औसत 52)
◎ 1611 रन: एलिएस्टर कुक (औसत 36)
◎ 1580 रन: शिवनारायण चंद्रपॉल (औसत 42)
◎ 1575 रन: राहुल द्रविड़ (औसत 40)
कोहली नंबर 3, पोंटिंग टॉप पर, बाबर के 7000 रन पूरे; इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-16 कप्तान
बाबर आजम ने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए और वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में 16वें नंबर पर आ गए। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 15440 रन बनाए थे।